Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    आजमगढ़ के सरफराज को श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट मैच में मिला मौका, चयन समिति ने साईं सुदर्शन के बाहर होने पर दिया मौका

    By Digital Desk Edited By: Abhishek sharma
    Updated: Mon, 10 Aug 2026 02:00 PM (IST)

    सरफराज खान को श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया है, उन्होंने चोटिल साईं सुदर्शन की जगह ली है। आजमगढ़ के इस क्रिकेटर न ...और पढ़ें

    श्रीलंका टेस्ट सीरीज में सरफराज खान को मौका, साईं सुदर्शन की जगह भारतीय टीम में शामिल।

    श्रीलंका टेस्ट सीरीज में सरफराज खान को मौका, साईं सुदर्शन की जगह भारतीय टीम में शामिल।

    HighLights

    1. सरफराज खान श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में।

    2. चोटिल साईं सुदर्शन की जगह टीम में शामिल हुए।

    3. आजमगढ़ के सरफराज ने फरवरी 2024 में किया था डेब्यू।

    जागरण संवाददाता, आजमगढ़। भारतीय क्रिकेटर सरफराज खान का पैतृक निवास उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के सगड़ी तहसील के बासूपार गांव में है। अब उनके परिवार में उनके टेस्ट मैच में चयन के बाद से खुशी का माहौल है। क्र‍िकेट में उनके पिता और कोच नौशाद खान हैं। सरफराज की जर्सी का नंबर 97 है, जो उनके पिता के नाम ('नौ' और 'सात') से प्रेरित बताया जाता है। उनके छोटे भाई मुशीर खान भी एक बेहतरीन क्रिकेटर हैं।

    श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू हो रही दो टेस्ट मैचों की सीरीज से ठीक पहले भारतीय क्रिकेट टीम में एक बड़ा बदलाव हुआ है। बल्लेबाज साईं सुदर्शन को चोट लगने के कारण टेस्ट सीरीज से बाहर होना पड़ा है और उनकी जगह सरफराज खान को टीम में शामिल किया गया है। बीसीसीआई ने साईं सुदर्शन के विकल्प के तौर पर आजमगढ़ के धुरंधर बल्लेबाज सरफराज खान के नाम की घोषणा की है।

    चयन समिति ने साईं सुदर्शन के स्थान पर सरफराज खान पर भरोसा जताया है। परिवार की ओर से बताया गया है कि सरफराज बहुत जल्द कोलंबो पहुंचकर भारतीय टीम के साथ जुड़ेंगे, इसके बाद पूरी टीम पहले टेस्ट मैच के लिए रवाना होगी।

    सरफराज खान के पास लंबे इंतजार के बाद खुद को साबित करने का एक और मौका आया है। उन्होंने फरवरी 2024 में इंग्लैंड के खिलाफ अपना टेस्ट डेब्यू किया था और अपने पहले ही मैच की दोनों पारियों में हाफ सेंचुरी बनाई थी। अब तक कुल छह टेस्ट मैचों में सरफराज ने 37.10 की औसत से 371 रन बनाए हैं, जिसमें तीन अर्द्धशतक शामिल हैं।

    खबरें और भी

    सरफराज खान भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट खेलने वाले 311वें खिलाड़ी बने थे। राजकोट में इंग्लैंड के खिलाफ मैच में पूर्व दिग्गज अनिल कुंबले ने उन्हें टेस्ट कैप सौंपी थी। उन्होंने अपने डेब्यू टेस्ट मैच की पहली पारी में ही आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 62 गेंदों में 62 रन (अर्धशतक) बनाए थे। इसके बाद से ही आजमगढ़ का यह धुरंधर बल्लेबाज चर्चा में रहा है। अब जब उन्हें भारतीय टीम में वापसी का मौका मिला है, तो परिजन आशा जता रहे हैं कि इस बार वह बेहतरीन बल्लेबाजी कर देश का नाम रोशन करेंगे।

    सरफराज का चयन न केवल उनके लिए, बल्कि उनके परिवार और पूरे आजमगढ़ जिले के लिए गर्व का विषय है। उनके परि‍जनों ने कहा कि यह उनके बेटे की मेहनत और लगन का फल है। उन्होंने उम्मीद जताई कि सरफराज इस बार अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे और टीम के लिए महत्वपूर्ण योगदान देंगे।सरफराज खान का चयन भारतीय क्रिकेट के लिए एक महत्वपूर्ण क्षण है, और सभी की नजरें अब उनकी बल्लेबाजी पर होंगी।