विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अयोध्या में टीम इंडिया के T-20 Cricket World Cup में विजेता बनने की कामना, विशेष विशेष हवन एवं अनुष्ठान

By Digital Desk Edited By: Dharmendra Pandey
Updated: Sun, 08 Mar 2026 01:42 PM (IST)

T-20 Cricket World Cup Final: नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में रविवार शाम सात बजे से भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबला ।

HighLights

  1. महंत सीताराम दास के नेतृत्व में संतों ने किया हवन-पूजन

  2. संतों और श्रद्धालुओं ने हवन में आहुति देकर की विजय की कामना

जागरण संवाददाता, अयोध्या। टी-20 क्रिकेट विश्व कप में टीम इंडिया के चैंपियन होने की कामना देश भर में की जा रही है। क्रिकेट के छोटे प्रारूप के दसवें संस्करण के फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ भारतीय टीम की खिताबी जीत के लिए रामनगरी अयोध्या में हवन और अनुष्ठान आयोजित किया गया और टीम इंडिया की फाइनल में जीत के लिए प्रार्थना की गई।

भारतीय टीम की लगातार दूसरी बार टी-20 क्रिकेट विश्व कप में जीत की कामना को लेकर अयोध्या धाम में विशेष अनुष्ठान किया गया। महंत सीताराम दास के नेतृत्व में संतों ने हवन-पूजन किया। इस दौरान हनुमान महामंत्र का जाप कर भगवान हनुमान जी से प्रार्थना की गई।

संतों ने भारतीय टीम के विश्व विजेता बनने की कामना की। संतों का कहना है कि टीम इंडिया पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन कर रही है। पिछले मैचों में टीम ने बुलंदियों के शिखर को छूते हुए बेहतरीन खेल दिखाया। संतों ने विश्वास जताया कि फाइनल मुकाबले में भारत की जीत होगी।

संतों और श्रद्धालुओं ने हवन में आहुति देकर भारत की विजय की कामना की। संतों ने कहा कि एक बार फिर टी-20 वर्ल्ड कप में भारत का जलवा बरकरार रहेगा। अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में रविवार शाम सात बजे से भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबला होना है।

यह भी पढ़ें- टीम इंडिया के T-20 Cricket World Cup चैंपियन होने पर प्रयागराज में एक दिन के लिए आधी कीमत पर मिलेगा पान

पहले विश्व कप में ही चैंपियन बना था भारत

भारतीय क्रिकेट टीम ने वर्ष 2007 में पहले आइसीसी टी-20 विश्व कप में महेंद्र सिंह धौनी की कप्तानी पाकिस्तान को हराकर खिताब जीता था और रविवार को अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में दसवें संस्करण का फाइनल खेला जाएगा। भारत वर्ष 2024 के पिछले विश्व कप को रोहित शर्मा की कप्तानी में दक्षिण अफ्रीका को हराकर चैंपियन बनी थी।