विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

भाजपा में शामिल होंगे सपा के बागी विधायक अभय सिंह, सदस्यता ग्रहण में पहुंचेंगे पंकज चौधरी समेत कई दिग्गज नेता

Published: Thu, 08 Oct 2026 10:31 PM (GMT+05:30)

सपा के बागी विधायक अभय सिंह 14 अक्टूबर को भाजपा में शामिल होंगे, उनके साथ गौरीगंज से राकेश प्रताप सिंह भी भाजपा का दामन थामेंगे।

भाजपा में शामिल होंगे सपा के बागी विधायक अभय सिंह।

भाजपा में शामिल होंगे सपा के बागी विधायक अभय सिंह।

HighLights

  1. सपा के बागी विधायक अभय सिंह 14 अक्टूबर को भाजपा में।

  2. गौरीगंज में विशाल जनसभा में राकेश प्रताप सिंह भी भाजपा में।

  3. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और स्मृति ईरानी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे।

जागरण संवाददाता, अयोध्या। गोसाईगंज विधानसभा क्षेत्र से सपा के बागी विधायक अभय सिंह 14 अक्टूबर को भाजपा में शामिल होंगे। गौरीगंज में प्रस्तावित विशाल जनसभा में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी उन्हें पार्टी की औपचारिक सदस्यता दिलाएंगे। कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी समेत भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं के पहुंचने की तैयारी है।

दैनिक जागरण से बातचीत में अभय सिंह ने स्वयं भाजपा में शामिल होने की पुष्टि की है। उनके साथ गौरीगंज से सपा के बागी विधायक राकेश प्रताप सिंह भी भाजपा का दामन थामेंगे।

अभय सिंह की भाजपा में एंट्री को विधानसभा चुनाव से पहले गोसाईगंज की राजनीति में बड़े बदलाव के तौर पर देखा जा रहा है। उनकी भाजपा में आमद के साथ क्षेत्र में नए सियासी समीकरणों की चर्चा तेज हो गई है। खासकर आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी की ओर से दी जाने वाली जिम्मेदारी को लेकर राजनीतिक गलियारों में कयास लगाए जा रहे हैं।

फरवरी 2024 में हुए राज्यसभा चुनाव में भाजपा के पक्ष में क्रास वोटिंग करने वाले विधायकों में अभय सिंह भी शामिल थे। इसके बाद उनका सपा नेतृत्व से टकराव खुलकर सामने आने लगा।

सपा ने जून 2025 में उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया था। तभी से उनके भाजपा में जाने की अटकलें लगाई जा रही थीं, जो अब 14 अक्टूबर को औपचारिक रूप लेने जा रही हैं।

राज्यसभा चुनाव में अभय सिंह के अलावा विनोद चतुर्वेदी, राकेश प्रताप सिंह, महाराजी देवी, पूजा पाल और आशुतोष मौर्य समेत कई सपा विधायकों ने भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान किया था। इसके बाद इन विधायकों का सपा से राजनीतिक अलगाव बढ़ता गया।

यह भी पढ़ें- सीएम योगी आदित्यनाथ ने युवाओं को किया आगाह, बोले- शराब और समाजवादी पार्टी से हमेशा रहना सावधान