विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कैश काउंटिंग कर्मियों ने ही खोला चढ़ावा चोरी का राज, चंपत राय को भेजा था बाथरूम में छिपे नोटों का वीडियो

Published: Mon, 05 Oct 2026 08:51 AM (IST)

पुलिस ने राम मंदिर के चढ़ावा चोरी मामले में न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल कर दिया है, जिसमें चोरी की घटना का सिलसिलेवार ब्यौरा है।

राम मंदिर चढ़ावा चोरी।

राम मंदिर चढ़ावा चोरी।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

प्रवीण तिवारी, अयोध्या। राम मंदिर के चढ़ावा चोरी में पुलिस ने न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल कर दिया है। इसमें चोरी की घटना सिलसिलेवार तरीके से दर्ज है। इससे स्पष्ट है कि चढ़ावा चोरी के सिंडिकेट का राजफाश भी गणना कर्मियों ने ही किया था।

साथ ही तत्कालीन महासचिव चंपतराय को इसका पहला वीडियो भी इन्हीं कर्मियों ने भेजा। साथ ही मैसेज भेज बताया कि चोरी की गणना में 67 लड़के शामिल हैं।

महासचिव चंपतराय को घटना की पहली जानकारी आनंद कुमार चौधरी ने दी। जब चंपतराय चार जून को दिल्ली से अयोध्या आ रहे थे, इस दौरान दो अलग-अलग मोबाइल नंबरों से वीडियो और लिखित मैसेज मिला। इसमें वीडियो में बाथरूम के अंदर नोटों की गड्डियां दिखाई गई थीं।

कई दिनों से चोरी कर रहे थे रुपये

ये सवा दो लाख रुपये थे, जो बरामद भी हुए। कुछ लड़के कई दिनों से चोरी कर रहे थे। इनकी संख्या 67 बताई गई है।

दूसरे दिन पांच मई को चंपतराय के कारसेवकपुरम स्थित आवास पर दोपहर में ट्रस्टी डॉ. अनिल कुमार मिश्र, गोपाल राव व नरेंद्र आए, जिसमें नरेंद्र के लैपटाप से कुछ वीडियो दिखाया गया। इसमें गणना कक्ष में दान, चढ़ावा के रुपये की गिनती करते समय गणना कर्मी रुपयों की चोरी करते हुए दिखाई दे रहे थे।

Ram Mandir: मुख्य शिखर में भी बनेगी पत्थरों की 29 लेयर, पढ़ें कब तक पूर्ण  हो जाएगा इसका निर्माण - Ram Mandir 29 layers of stones will be made in main  peak

गवाह आनंद ने क्या-कुछ बताया

गवाह आनंद चौधरी ने कहा कि चार जून को ड्यूटी समाप्ति के बाद जब घर जाने का समय हुआ, तब मुझे उस दिन बैंक व ट्रस्ट की ओर से गणना कक्ष में मौजूद कर्मियों ने रोक लिया, इसमें बैंक की ओर से सत्या, ट्रस्ट के विनय श्रीवास्तव, गणना कर्मी मदन गोपाल निगम, आकाश गौड़, रितिक सिंह व एक और कर्मी था।

C-439-1-LKO1438-520888

इसमें एक कर्मी ने पुलिस को बताया कि तीन जून को मेरी डे कैश काउंटिंग में दूसरी पाली में लगी थी, उस दिन मेरे साथ लगे करुणेश पांडेय, लवकुश मिश्र, अविनाश शुक्ल, अनुकल्प मिश्र ये लोग दान में मिले रुपये को चाेरी से उठाकर मेज के नीचे अपनी कमर में छिपा रहे थे।

चार जून को अविनाश को चोरी करते हुए संत प्रसाद वर्मा ने देख लिया। इसके बाद हम लोग बाथरूम के पीछे जाकर आपस में बातचीत करने लगे। इसकी सूचना विनय श्रीवास्तव व बैंक कर्मी सत्य प्रकाश को दी गई।

चढ़ावा चोरी में आरोपियों ने दिया जवाब, कोर्ट ने तलब की केस डायरी; 25 अगस्त  को अगली सुनवाई - ayodhya ram mandir offering theft accused respond court  summons diary

इन लोगों ने इस पर गणना कक्ष पर चेकिंग लगा दी। यह देख कर ही आरोपियों ने चोरी की राशि को बाथरूम में छिपाया, जो तलाशी के बाद बरामद हुए। इस धनराशि को विनय श्रीवास्तव ने बाक्स में सुरक्षित रखवा दिया था।

यह भी पढ़ें- देश की तीसरी सबसे बड़ी चार्जशीट, अयोध्या चढ़ावा चोरी मामले में 73000+ पन्नों का आरोप पत्र अदालत में दाखिल