58 दिन का 'संकटमोचन' कार्यकाल, जानें कैसे डॉ. कृष्णमोहन ने संभाली राम मंदिर ट्रस्ट की कमान
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को 58 दिन बाद स्वामी गोविंददेव गिरि महाराज के रूप में पूर्णकालिक महासचिव मिल गया ...और पढ़ें

ट्रस्टी डा. कृष्णमोहन। जागरण
HighLights
स्वामी गोविंददेव गिरि महाराज श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट के पूर्णकालिक महासचिव नियुक्त।
चंपत राय के इस्तीफे के बाद 58 दिन बाद मिली नियुक्ति।
डॉ. कृष्णमोहन ने 58 दिन तक संभाली अंतरिम महासचिव की जिम्मेदारी।
जागरण संवाददाता, अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बुधवार को हुई अहम बैठक में महासचिव पद को लेकर बड़ा बदलाव किया गया। चढ़ावा चोरी प्रकरण के बाद चंपत राय के इस्तीफे से पिछले 58 दिनों से चल रही अंतरिम व्यवस्था अब समाप्त हो गई है। ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष रहे स्वामी गोविंददेव गिरि महाराज को पूर्णकालिक महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
चंपतराय के इस्तीफे के बाद छह जुलाई 2026 को ट्रस्टी डा. कृष्णमोहन को अंतरिम महासचिव की जिम्मेदारी दी गई थी। 58 दिनों तक उन्होंने इस महत्वपूर्ण पद का दायित्व संभाला। ट्रस्ट के कामकाज से जुड़े कई अहम निर्णयों और प्रशासनिक गतिविधियों के संचालन में उनकी भूमिका रही। अंतरिम व्यवस्था के दौरान उन्होंने महासचिव के दायित्वों का निर्वहन किया।
बुधवार को हुई ट्रस्ट की बैठक में नियमित महासचिव के रूप में स्वामी गोविंददेव गिरि महाराज के नाम पर मुहर लगाई गई। वह अब तक ट्रस्ट में कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी निभा रहे थे। महासचिव बनाए जाने के साथ ही उनके पास ट्रस्ट के प्रशासनिक कामकाज की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी होगी।
यह भी पढ़ें- राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, पहली बार सीईओ के हाथ में प्रशासनिक कमान
गोविंददेव गिरि के महासचिव बनते ही डा. कृष्णमोहन की 58 दिन की अंतरिम पारी समाप्त हो गई। छह जुलाई से दो सितंबर तक चली यह व्यवस्था ट्रस्ट में नेतृत्व परिवर्तन के दौर की महत्वपूर्ण कड़ी रही। अब नियमित महासचिव की नियुक्ति के बाद ट्रस्ट के कामकाज को नई प्रशासनिक व्यवस्था के तहत आगे बढ़ाने की तैयारी है।
