विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

डॉ. परेश सक्सेना की भी थी श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सीईओ की दावेदारी, बिहार कैडर के पूर्व आईपीएस अधिकारी

Published: Wed, 02 Sep 2026 07:25 PM (IST)

CEO ShriRam Janmabhoomi Teerth Kshetra Trust: चयन समिति ने सीईओ के पद के लिए तीन नामों का पैनल ट्रस्ट को सौंपा गया ।

डॉ. परेश सक्सेना 1994 बैच के IPS अधिकारी

डॉ. परेश सक्सेना 1994 बैच के IPS अधिकारी 

HighLights

  1. 1994 बैच के IPS अधिकारी और पुलिस प्रशासन में लंबे समय से काम का अनुभव

  2. बिहार के अलावा केंद्र में प्रतिनियुक्ति पर भी काम किया

डिजिटल डेस्क, अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की महत्वपूर्ण बैठक में ट्रस्ट के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) के पद पर रिटायर्ड एयर मार्शल जितेन्द्र मिश्रा का चयन हो गया। चयन समिति के पास बिहार कैडर के सेवानिवृत आईपीएस अधिकारी डॉ. परेश सक्सेना ने भी दावा ठोंका था।

डॉ. परेश सक्सेना 1994 बैच के रिटायर IPS अधिकारी हैं और पुलिस प्रशासन में लंबे समय से काम कर रहे थे। डॉ. परेश सक्सेना के पास मेडिकल की पढ़ाई का भी अनुभव है। उन्होंने बिहार के अलावा केंद्र में प्रतिनियुक्ति पर भी काम किया है और कई अहम जिम्मेदारियां संभाली हैं।

परेश सक्सेना ने 5585 अभ्यर्थियों के रूप में राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू दिया था। चयन समिति ने उनका नाम अंतिम तीन में शामिल कर ट्रस्ट को सौंपा था। इस पद के लिए ऐसे अधिकारी की तलाश है, जो प्रशासन के साथ-साथ बड़ी संख्या में लोगों से जुड़ी व्यवस्थाओं को भी संभाल सके। इसी वजह से उनके नाम पर गंभीरता से विचार किया गया।

सीईओ के इंटरव्यू में मंदिर मैनेजमेंट, एडमिनिस्ट्रेशन और बड़े धार्मिक मौकों पर भारी भीड़ को संभालने जैसे मुद्दों पर फोकस किया गया था। राम मंदिर के मैनेजमेंट में सुरक्षा और कामकाज से जुड़ी बड़ी चुनौतियां शामिल हैं। मंदिर को बड़ी संख्या में आने वाले लोगों, VIP मूवमेंट, इमरजेंसी हालात, सुरक्षा इंतजामों और कई सरकारी एजेंसियों के साथ तालमेल बिठाने जैसी स्थितियों को संभालना होता है।

राज्य पुलिस महकमे में ऊंचे स्तर पर काम करने का अनुभव रखने वाला कोई सीनियर पुलिस अधिकारी इस पद के लिए कामकाज और सुरक्षा से जुड़ी अहम विशेषज्ञता ला सकता है।