Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    अयोध्या सभा में उमड़े जनज्वार से व्यक्त हुआ CM योगी पर ‘अटल’ जनविश्वास, विकास कार्यों और घोषणाओं से जनता प्रसन्न

    Updated: Sat, 11 Jul 2026 08:58 AM (IST)

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अयोध्या यात्रा में उमड़ी भीड़ ने उनके प्रति 'अटल' जनविश्वास व्यक्त किया। उन्होंने विकास कार्यों की सराहना की, लाभार्थियो ...और पढ़ें

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सभा में एकत्र लोग। -जागरण

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सभा में एकत्र लोग। -जागरण 

    HighLights

    1. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अयोध्या यात्रा में उमड़ा भारी जनसैलाब।

    2. विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रपत्र भेंट किए गए।

    3. खिरौनी नगर पंचायत का नाम मां ज्वाला धाम करने की घोषणा।

    लालजी तिवारी, सोहावल (अयोध्या)। माह भर में दूसरी बार अयोध्या आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सभा में एकत्र लोगों ने कभी तालियों की गड़गड़ाहट तो कभी जयश्रीराम के नारों ने सीएम के प्रति अपना ‘अटल’ विश्वास व्यक्त किया। जनसभा में भीड़ जुटा कर विधायक डा. अमित सिंह चौहान ने भी अपना सांगठनिक कौशल और बीकापुर विधानसभा क्षेत्र में अपनी मजबूत पकड़ का एहसास कराया।

    भाजपा नेता गिरिजेश त्रिपाठी बब्बू कहते हैं, चढ़ावा चोरी का प्रकरण सामने आने के बाद लोगों के विश्वास पर आघात अवश्य हुआ, लेकिन रुदौली में मुख्यमंत्री ने कहा था कि ‘चिंता मत करिए दूध का दूध और पानी का पानी होकर रहेगा।’ उनका यह कथन सत्य भी साबित हुआ। चोर पकड़े गए। वह कहते हैं, मुख्यमंत्री की कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं रहता। यही उनके प्रति जनविश्वास का सबसे बड़ा आधार और पूंजी है।

    वह कहते हैं, सोहावल में राजनीतिक कार्यक्रम तो अनेक हुए, लेकिन विपरीत मौसम के बावजूद एकत्र हुए लोगों ने मुख्यमंत्री के प्रति अपना लगाव व्यक्त करने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी। विपरीत मौसम के बावजूद किसान, युवा, महिलाओं, विद्यार्थियों तथा भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्साह कम नहीं हुआ।

    भाजपा के जिला उपाध्यक्ष कृष्णकुमार पांडेय खुन्नू कहते हैं किसान धान रोपाई छोड़कर मुख्यमंत्री को सुनने आए। यह इस बात का भी प्रमाण है कि क्षेत्र की जनता विकास कार्यों और सरकार की योजनाओं के प्रति विश्वास रखती है। मुख्यमंत्री ने बीकापुर विधायक डा. अमित सिंह चौहान की भी पीठ थपथपाई।

    खबरें और भी

    जिला पंचायत के पूर्व कार्यवाहक अध्यक्ष रहे करुणाकर पांडेय कहते हैं मुख्यमंत्री के प्रति जनविश्वास बढ़ा ही है। ... तो दूसरी ओर खिरौनी के अधिवक्ता दीपक सिंह, पूर्व प्रधान सतनाम सिंह आदि लोगों ने नगर पंचायत का नाम मां ज्वाला धाम करने की मांग उठाई थी। विधायक ने भी मुख्यमंत्री तक स्थानीय लोगों की इस मांग को पहुंचाया और सीएम ने इसकी घोषणा भी कर दी।

    मुख्यमंत्री ने पूर्व मंत्री दिवंगत मुन्ना सिंह चौहान को भी याद किया। कहा, सामान्य परिवार में जन्मे मुन्ना सिंह चौहान संघर्ष के दम पर आगे बढ़े। उन्होंने डा. अमित सिंह चौहान को अपनी विरासत सौंपी। विधायक भी पिता के सपनों को साकार करने, बीकापुर का विकास करने और डबल इंजन की सरकार के विजन को धरातल पर उतारने के लिए अपनी माता के सान्निध्य में निरंतर कार्य कर रहे हैं।

    लाभार्थियों को भेंट किया प्रपत्र
    मुख्यमंत्री ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रपत्र भेंट किए। अनुराधा दुबे व अंजू को राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के कैश क्रेडिट लिमिट तहत 11 करोड़ का चेक, वर्षा को विद्युत सखी को थर्मल प्रिंटर, किरण, पूजा सिंह को विद्याशक्ति किट, अनिता पाल को बैंक सखी प्रमाणपत्र, सोनी मौर्या व पिंकी को मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत चाभी, अवनीश मिश्र को सीएम युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत चार लाख 18 हजार व अमित गौतम को तीन लाख रुपये का चेक दिया। शिवपूजन को पीएम सूर्य घर योजना लाभार्थी प्रशस्तिपत्र, पंकज कुमार व विकास को विश्वकर्मा श्रम सम्मान के तहत टूलकिट, आलोक कुमार वर्मा व अशोक कुमार को उर्वरा वर्मी कंपोस्ट खाद, रीता सिंह व महावीर सिंह को आयुष्मान कार्ड भेंट किया।

    बच्चों का कराया अन्नप्राशन
    मुख्यमंत्री ने नन्हें-मुन्नों को गोद में लेकर उन्हें चंदन लगाया और अन्नप्राशन कराया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री भगवान शिव के मंदिर में भी पहुंचे। जहां उन्होंने भोले भंडारी से स्वस्थ, सुखी व समृद्ध उत्तर प्रदेश की कामना की।