Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    CM Yogi In Ayodhya: सीएम योगी पहुंचे अयोध्या, हनुमानगढ़ी में किया दर्शन; जगद्गुरु रामभद्राचार्य से की बातचीत

    Updated: Fri, 19 Jan 2024 04:28 PM (IST)

    CM Yogi In Ayodhya उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज (शुक्रवार) अयोध्या दौरे पर हैं। अयोध्या में 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को ...और पढ़ें

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज अयोध्या दौरे पर
    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज अयोध्या दौरे पर

    डिजिटल डेस्क, अयोध्या। CM Yogi In Ayodhya:  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को अयोध्या पहुंचे। यहां उन्होंने सबसे पहले हनुमानगढ़ी के दर्शन-पूजन किए। संकट मोचन हनुमान के दर्शन कर सीएम योगी आदित्यनाथ ने सुखी-स्वस्थ उत्तर प्रदेश की कामना की।

    इसके बाद मुख्यमंत्री ने रामलला के दर्शन, आरती व परिक्रमा की। महज तीन बाद रामलला अपने भव्य-दिव्य मंदिर में विराजमान होंगे। ऐसे में सीएम ने यहां की सभी व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया।  

    शुक्रवार सुबह रामनगरी पहुंचने पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों व प्रशासनिक अधिकारियों ने सीएम योगी आदित्यनाथ का स्वागत किया। 11 दिन के भीतर (9 जनवरी, 14 जनवरी और 19 जनवरी) सीएम का रामनगरी का यह तीसरा दौरा है। मुख्यमंत्री ने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पदाधिकारियों से प्राण-प्रतिष्ठा से जुड़ी तैयारियों के संदर्भ में भी जानकारी ली। 

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में जगद्गुरु रामभद्राचार्य से भी मुलाकात कर बातचीत की।

    रामलला के चरणों में लगाई हाजिरी 

    हनुमानगढ़ी में दर्शन-पूजन के उपरांत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रामलला के दर्शन-पूजन किए। यहां उन्होंने संतों-महंतों से भी हालचाल जाना। यहां ट्रस्ट से जुड़े लोगों ने मुख्यमंत्री को प्राण-प्रतिष्ठा से जुड़ी जानकारी दी। दर्शन-पूजन के दौरान काबीना व प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही, संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह, महापौर गिरीश पति त्रिपाठी, सांसद लल्लू सिंह, विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, डॉ. अमित सिंह चौहान, रामचंद्र यादव आदि मौजूद रहे।

    मुख्यमंत्री योगी ने विगत कई महीनों में अनेक राज्यों का दौरा कर मेजबान के रूप में 22 जनवरी के बाद अयोध्या में रामलला के दर्शन के लिए लोगों को आमंत्रित भी कर चुके हैं। लिहाजा उनके रहने-खाने, रुकने, साफ सफाई की मुकम्मल व्यवस्था हो, इसके लिए सीएम योगी ने खुद खाका तैयार कर अफसरों को टास्क दे दिया है।

    उन्होंने यह भी निर्देश दिया है कि रुकने वालों के साथ अतिथि देवो भवः के अनुरूप स्वागत सम्मान व व्यवहार किया जाए। यहां साफ-सफाई अच्छी हो। गर्म पानी की व्यवस्था हो। गड्ढे-कंबल साफ हों। यहां तैनात लोग रहने वालों के साथ अच्छा व्यवहार करें।

    खबरें और भी

    प्रतिदिन 30 हजार लोगों के रुकने की व्यवस्था

    योगी सरकार के निर्देश पर शासन-प्रशासन स्तर पर फिलहाल प्रतिदिन 30 हजार लोगों के रुकने की व्यवस्था की जा रही है। श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए इसमें और इजाफा भी किया जाएगा। विगत दिनों रामनगरी आए योगी आदित्यनाथ ने निरीक्षण व समीक्षा बैठकों में साफ-सफाई, आतिथ्य स्वागत व अच्छा व्यवहार हर हाल में सुनिश्चित करने को कहा था।

    WhatsApp पर हमसे जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें.

    यह भी पढ़ें:

    Ram Mandir : अगर ट्रेन से जा रहे हैं अयोध्या तो इस बात का रखें ख्याल, नहीं तो होगी परेशानी- रेलवे अधिकारी ने दी यह जानकारी