Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'अयोध्या में मेरी सेवा पूरी, पर कलंक लेकर नहीं लौटूंगा', राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद पर चंपत राय की पहली प्रतिक्रिया

    Updated: Thu, 02 Jul 2026 07:08 AM (IST)

    श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपतराय ने कहा कि अयोध्या में उनकी सेवा पूरी हो गई है, लेकिन वह कलंक लेकर वापस नहीं जाएंगे और उनके भर ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. चंपतराय ने कहा अयोध्या में सेवा पूरी, कलंक नहीं लेंगे।

    2. चढ़ावा चोरी प्रकरण में उनके भरोसे पर हुआ विश्वासघात।

    3. एसआईटी जांच जारी, इस्तीफा अभी तक नहीं हुआ स्वीकार।

    जागरण संवाददाता, अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपतराय ने बुधवार को कहा कि उनकी अयोध्या में सेवा पूरी हो गई है, लेकिन यहां से कलंक लेकर वह वापस नहीं जाएंगे। करीबियों से बातचीत में उन्होंने कहा कि उनके भरोसे पर विश्वासघात किया गया है। जांच पूरी हो जाने के बाद ही वह इस पर कुछ बोलेंगे।

    सात जून को सपा प्रमुख अखिलेश यादव के चढ़ावा चोरी से जुड़े एक्स पर पोस्ट के बाद चंपतराय ने स्पष्टीकरण जारी कर कहा था कि दान की नकदी का आंतरिक आडिट चल रहा है। अभी तक कोई उल्लेखनीय बात सामने नहीं आई है।

    बयान कराया था दर्ज

    इस बीच एसआइटी गठित हो गई और टीम जांच के लिए अयोध्या पहुंची तो उन्होंने अपना बयान भी दर्ज कराया था, परंतु मीडिया के सामने कुछ कहने से बचते रहे थे। लंबे समय से चुप रहे और सार्वजनिक कार्यक्रमों में भी नहीं दिखे, लेकिन 23 जून को रामजन्मभूमि परिसर में आयोजित शेषावतार मंदिर के ध्वजारोहण समारोह में साधु-संतों के साथ वह भी कार्यक्रम में शामिल हुए थे।

    अतिथियों को संबोधित किया था। इस दौरान चढ़ावा चोरी प्रकरण पर कुछ नहीं बोला था। इस बीच 25 जून को जब प्राथमिकी दर्ज हुई, तो इस्तीफे का दबाव बढ़ने पर उनकी ओर से त्यागपत्र दे दिए जाने की बात सार्वजनिक हुई, परंतु इसे अभी स्वीकार नहीं किया गया है। वह अभी रामजन्मभूमि परिसर से सटे तीर्थ क्षेत्र भवन के ऊपरी तल पर एकांतवास पर हैं।

    खबरें और भी