Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    अयोध्या में CBI का एक्शन, छावनी परिषद के सहायक सफाई निरीक्षक को 60 हजार की रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

    Updated: Sat, 01 Aug 2026 02:00 AM (IST)

    अयोध्या छावनी परिषद कार्यालय में सीबीआई ने आउटसोर्सिंग पर सफाई कर्मियों की भर्ती में अवैध वसूली के मामले में सहायक सफाई निरीक्षक जितेंद्र सिंह को 60 ह ...और पढ़ें

    छावनी परिषद कार्यालय में पूछताछ करती सीबीआइ की एंटी करप्शन टीम

    छावनी परिषद कार्यालय में पूछताछ करती सीबीआइ की एंटी करप्शन टीम

    HighLights

    1. सीबीआई ने अयोध्या छावनी परिषद में छापा मारा।

    2. सहायक सफाई निरीक्षक जितेंद्र सिंह रिश्वत लेते पकड़े गए।

    3. आउटसोर्सिंग भर्ती में अवैध वसूली का मामला सामने आया।

    संवाद सूत्र, अयोध्या। छावनी परिषद कार्यालय भ्रष्टाचार को लेकर एक बार फिर चर्चा में है। गुरुवार को यहां हुई सीबीआई छापेमारी की परत खुलने लगी है। इस बार आउटसोर्सिंग पर सफाई कर्मियों की भर्ती में अवैध वसूली का मामला सामने आया है।

    सीबीआई की एंटी करप्शन टीम लंबी पूछताछ के बाद सहायक सफाई निरीक्षक जितेंद्र सिंह को अपने साथ लेकर गई है। भर्ती में अवैध वसूली की शिकायत पूर्व सभासद बिनीश कुमार ने की थी। सीबीआई ने जितेंद्र सिंह को बिनीश से 60 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए पकड़ा है।

    इस दौरान उनकी गाड़ी से कुछ नकद और आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की लिस्ट भी मिली है। पूछताछ में पता चला कि भर्ती के लिए प्रति व्यक्ति 12 हजार रुपये अवैध रूप से वसूले जा रहे थे। लालकुर्ती वार्ड के पूर्व सभासद बिनीश कुमार ने भर्ती में अनियमितता की शिकायत सीबीआइ से की थी।

    टीम ने पूरे मामले की गुप्त निगरानी के बाद जितेंद्र सिंह को पकड़ा है। सीबीआई की टीम गुरुवार को यहां पहुंची थी। घटना की जानकारी मिलते ही कैंटोनमेंट बोर्ड में हड़कंप मच गया। सीबीआई टीम ने बोर्ड के कई अधिकारियों और कर्मचारियों से पूछताछ की। आउटसोर्सिंग भर्ती से जुड़े कई लोगों को भी पूछताछ के लिए बुलाया गया। कर्मचारी उपलब्ध कराने वाली फर्म की भी संलिप्तता की सूचना है। फर्म पर भी कार्रवाई तय मानी जा रही है।

    खबरें और भी

    सीबीआई के छावनी परिषद कार्यालय पहुंचने का यह पहला मामला नहीं है। कैंटोनमेंट बोर्ड में भ्रष्टाचार की शिकायतें पहले भी आ चुकी हैं। सूत्रों के अनुसार, पिछले वर्षों में सीबीआई की एंटी करप्शन टीम कैंटोनमेंट बोर्ड पर चार बार छापा मार चुकी है।

    इन छापों में कई अनियमितताएं सामने आई थीं, लेकिन अब आउटसोर्सिंग भर्ती में पकड़े गए इस मामले ने पूरे बोर्ड की छवि पर सवाल खड़े कर दिए हैं। हालांकि इस मामले पर शिकायतकर्ता बिनीश कुमार ने भी मौन साध लिया। छावनी परिषद कार्यालय से भी कोई बयान जारी नहीं किया गया है।

    यह भी पढ़ें- 'अवध एक्सप्रेस से सत्ता में आई BJP की अयोध्या एक्सप्रेस से वापसी तय', चढ़ावा चोरी मामले में अखिलेश ने भाजपा को घेरा