अयोध्या में पूर्व मंत्री मुन्ना सिंह चौहान की पुण्यतिथि आज, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक होंगे शामिल
उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक आज अयोध्या में पूर्व सिंचाई मंत्री मुन्ना सिंह चौहान की 10वीं पुण्यतिथि सभा में शामिल होंगे। ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, अयोध्या। प्रदेश के सिंचाई मंत्री रहे मुन्ना सिंह चौहान की 10वीं पुण्य तिथि पर शुक्रवार को चौधरी चरण सिंह इंटर कालेज महोली में श्रद्धांजलि सभा होगी।
कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक दोपहर 12 बजे आएंगे। श्रद्धांजलि सभा में उनके साथ परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, खाद्य रसद मंत्री सतीश शर्मा, जिले के प्रभारी मंत्री सूर्यप्रताप शाही, भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष अवधेश द्विवेदी आदि सम्मिलित होंगे।
विधायक डॉ. अमित सिंह चौहान ने बताया कि पुण्यतिथि कार्यक्रम को सेवा और संस्कार से जोड़ते हुए श्रीरामचरितमानस का अखंड पाठ, हवन पूजन, पौधारोपण, निश्शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि पिता दिवंगत मुन्ना सिंह चौहान का जनसेवा और किसान हितों के लिए किया योगदान प्रेरणादायी है। इसी उद्देश्य से उनकी पुण्य तिथि को सामाजिक सरोकारों से जुड़े आयोजनों के रूप में मनाया जा रहा है। उन्होंने कार्यक्रम स्थल का भ्रमण कर तैयारियां परखीं।
इस लेकर हुई तैयारी बैठक में सूर्यप्रसाद श्रीवास्तव, सर्वेश सिंह चौहान, अनुपम मिश्र, पूर्व प्रधान कालीप्रसाद विश्वकर्मा, सभासद आशीष श्रीवास्तव मुन्ना, विक्रांत गोस्वामी, निजामुद्दीन खां आदि उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें- अयोध्या: स्वर्ण झूले में विराजमान होकर झूला झूलेंगे रामलला, सावन गीतों और कजरी से गूंजेगा मंदिर परिसर