Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी के सभी आरोपियों की 12 दिन बढ़ी न्यायिक हिरासत, अब 22 अगस्त तक जेल में रहेंगे

    Updated: Tue, 11 Aug 2026 05:30 AM (IST)

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में आठों आरोपियों की न्यायिक हिरासत 12 दिन बढ़ाकर 22 अगस्त तक कर दी गई है, यह पांचवीं बार है जब उनकी रिमांड बढ़ाई गई है। आ ...और पढ़ें

    चढ़ावा चोरी के सभी आरोपितों की न्यायिक अभिरक्षा 12 दिन बढ़ी।

    चढ़ावा चोरी के सभी आरोपितों की न्यायिक अभिरक्षा 12 दिन बढ़ी।

    HighLights

    1. आरोपियों की न्यायिक हिरासत 12 दिन और बढ़ी।

    2. अब 22 अगस्त तक जेल में रहेंगे सभी आरोपी।

    3. आरोपियों ने कस्टडी धाराओं पर उठाए सवाल।

    जागरण संवाददाता, अयोध्या। चढ़ावा चोरी मामले में जेल में निरुद्ध आठो आरोपितों की न्यायिक अभिरक्षा 12 दिन और बढ़ा दी गई है। सोमवार को विशेष न्यायाधीश भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम रजत वर्मा की अदालत में सभी आरोपितों की वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से पेशी हुई।

    न्यायालय ने सुनवाई के बाद आरोपितों को 22 अगस्त तक न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया। अब तक आरोपितों की रिमांड पांचवीं बार बढ़ाई गई है। आरोपितों को जेल से ही न्यायालय में पेश किया गया। इस दौरान कई बार ऐसी न्यायिक कार्रवाई हुईं, जिसने पुलिस की नींद उड़ा दी है।

    आरोपितों ने नया दांव चलते हुए कस्टडी की कई धाराओं पर सवाल उठाए हैं तथा केस डायरी तलब करने की मांग कर डाली है। अभियोजन ने सोमवार को आपत्ति प्रस्तुत कर दी है।

    पुलिस की ओर से आपत्ति में क्या बातें कहीं गई हैं, इस पर अभियोजन व पुलिस के अधिकारी कुछ बोलने को तैयार नहीं है। हालांकि, आपत्ति की प्रति दाखिल नहीं की गई थी। न्यायालय ने अभियोजन को आपत्ति की प्रति दाखिल करने का आदेश देकर 12 अगस्त की तारीख नियत कर दी है।

    आठों आरोपित लंबे समय से न्यायिक अभिरक्षा में

    चोरी का मामला सामने आने के बाद पुलिस ने आठ आरोपितों को 25 जून को गिरफ्तार किया था। इसके बाद से सभी आठ आरोपित न्यायिक अभिरक्षा में हैं। न्यायालय में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से उनकी नियमित पेशी हो रही है और प्रत्येक रिमांड पर न्यायालय प्रकरण की प्रगति तथा अभियोजन की ओर से प्रस्तुत तथ्यों को देख रहा है।

    खबरें और भी

    अब 12 अगस्त को आरोपितों की अर्जी पर अभियोजन की आपत्ति दाखिल होने के बाद सुनवाई होगी। वहीं, इससे पहले से ही आरोपित पूर्व बैंककर्मी सुभाष श्रीवास्तव की पेंशन खाते पर लगी रोक को हटाने की अर्जी विचाराधीन है, जिस पर मंगलवार को सुनवाई होनी है।

    यह भी पढ़ें- राम मंदिर का CEO बनने के लिए किसे मिलेगी प्राथमिकता? ट्रस्ट के संत आचार्य मिथिलेशनंदिनीशरण ने बताया