विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ram Mandir: रामलला की आरती में आप भी हो सकते हैं शामिल, फ्री पास के लिए यहां से करें आवेदन

Updated: Mon, 22 Jan 2024 08:22 PM (IST)

Ram Mandir Darshan Aarti Timing Free Pass श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट का कहना है कि अयोध्या नगरी भक्तों के स्वागत के लिए पूरी तरह तैयार है। ...और पढ़ें

Ram Mandir Aarti Time: रामलला की आरती में आप भी हो सकते हैं शामिल
Ram Mandir Aarti Time: रामलला की आरती में आप भी हो सकते हैं शामिल

डिजिटल डेस्क, अयोध्या। उत्तर प्रदेश के अयोध्या में भव्य दिव्य मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हो गई है। अब प्रशासन के सामने सबसे बड़ी चुनौती श्रद्धालुओं के सुगम आगमन और प्रस्थान की है। लेकिन उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहले ही घोषणा कर चुके हैं कि अयोध्या में रामलला के दर्शन के लिए आने वाले भक्तों को किसी भी प्रकार की समस्या नहीं होगी। आम जनता के लिए राम मंदिर ट्रस्ट ने दर्शन का समय भी जारी कर दिया है।

22 जनवरी से जनता के लिए खुलेगा राम मंदिर

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट का कहना है कि अयोध्या नगरी भक्तों के स्वागत के लिए पूरी तरह तैयार है। राम जन्मभूमि मंदिर 23 जनवरी 2024 से जनता के लिए खोल दिया जाएगा। लाखों लोग पहले ही होटलों में अपनी बुकिंग कर चुके हैं। अयोध्या राम मंदिर लाखों हिंदू भक्तों के लिए बहुत महत्व रखता है। सभी भक्त अपने आराध्य के दर्शन के लिए देश के हर राज्य, जिले और गांव से आने के लिए तैयार बैठे हैं। भगवान रामलला के दर्शन के इच्छुक भक्तों के लिए श्री राम जन्मभूमि तीर्थ की आधिकारिक वेबसाइट पर विशिष्ट समय स्लॉट की जानकारी साझा कर दी गई है।

अयोध्या राम मंदिर दर्शन समय

सुबह सुबह 7:00 बजे से 11:30 बजे तक

दोपहर 2:00 बजे से शाम 7:00 बजे तक

अयोध्या राम मंदिर आरती का समय

जागरण/श्रृंगार आरती: सुबह 6:30 बजे

संध्या आरती: शाम 7:30 बजे

अयोध्या राम मंदिर आरती ऑफलाइन पास कैसे मिलेगा?

"आरती" में शामिल होने के लिए निःशुल्क पास ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों तरह से उपलब्ध हैं। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र वेबसाइट पर बताया गया है कि भक्तजन अपना कोई भी वैध सरकारी आईडी प्रमाण प्रस्तुत करके श्री राम जन्मभूमि स्थित कैंप कार्यालय से ऑफलाइन पास प्राप्त कर सकता है।

अयोध्या राम मंदिर आरती ऑनलाइन पास कैसे मिलेगा?

अयोध्या में रामलला की आरती में शामिल होने के लिए भक्त ऑनलाइन पास फ्री में प्राप्त कर सकते हैं। ऑनलाइन पास श्री राम जन्मभूमि तीर्थ की आधिकारिक वेबसाइट https://srjbtkshetra.org/ पर मिलेगा। ऑनलाइन पास कैसे मिलेगा इसके लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को ध्यान से पढ़ें।

1. सबसे पहले भक्तों को श्री राम जन्मभूमि तीर्थ की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा होगा

2. अपने मोबाइल नंबर का उपयोग करके साइन इन करें और आपके पंजीकरण के लिए एक वन-टाइम पासवर्ड (ओटीपी) दर्ज करें।

3. एक बार लॉग इन करने के बाद आरती या दर्शन के लिए अपना पसंदीदा समय स्लॉट चुने।

4. अब आप 'माई प्रोफाइल' अनुभाग पर जाएं, अपनी लॉगिन डिटेल दर्ज करें।

5. अपना पास बुक करने के लिए सबमिट पर क्लिक करें। परिसर में प्रवेश करने से पहले मंदिर काउंटर से पास ले लें।

बता दें कि प्रतिष्ठा समारोह के लिए सात दिवसीय अनुष्ठान 16 जनवरी को शुरू हुआ था। 22 जनवरी को अयोध्या मंदिर में रामलला मूर्ति की 'प्राण प्रतिष्ठा' हुई।

इस शुभ कार्यक्रम की तैयारी के लिए अयोध्या को विभिन्न फूलों से सजाया गया। प्राण प्रतिष्ठा के बाद पीएम मोदी ने अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में रामलला की मूर्ति की आरती की।

प्रधानमंत्री की मौजूदगी में मंदिर में रामलला की मूर्ति का अनावरण किया गया। उन्होंने प्राण प्रतिष्ठा समारोह में अनुष्ठानों का नेतृत्व किया। भगवान राम के बचपन के स्वरूप (श्री रामलला की मूर्ति) को भूतल पर मुख्य गर्भगृह में रखा गया है।

यह भी पढ़ें: Ram Mandir: आपने 11 दिन उपवास क्यों किया? स्वामी गोविंद देव गिरि का सवाल सुनकर भावुक हुए PM Modi