Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    यूपी के लोगों के लिए खुशखबरी, एयरपोर्ट की तरह बनेंगे बस स्टेशन; CM योगी ने 51 बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

    By Jagran NewsEdited By: Abhishek Pandey
    Updated: Sun, 22 Oct 2023 08:07 PM (IST)

    Ayodhya News मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को परिवहन निगम की 51 बीएस-6 साधारण बसों को रामकथा पार्क के पास से हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। उन्हो ...और पढ़ें

    यूपी के लोगों के लिए खुशखबरी, CM योगी ने 51 बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
    यूपी के लोगों के लिए खुशखबरी, CM योगी ने 51 बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

    जागरण संवाददाता, अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को परिवहन निगम की 51 बीएस-6 साधारण बसों को रामकथा पार्क के पास से हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। उन्होंने मिशन महिला सारथी के प्रतीक का अनावरण भी किया।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि मिशन शक्ति से मिशन महिला सारथी को जोड़ने का अष्टमी तिथि सबसे उपयुक्त है। ये 51 बसें अलग-अलग जगह चलेंगी, जिनकी चालक और परिचालक महिलाएं होंगी। उन्होंने परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह की टीम को बधाई देते हुए कहा कि जो लोग कहते हैं कि महिलाएं काम नहीं कर सकती हैं, परिवहन निगम ने उन्हें आईना दिखाया है।

    महिला स्वाभिमान-सम्मान और स्वावलंबन ऐसा मुद्दा है जिस पर प्रधानमंत्री की प्रेरणा से निरंतर कार्य किया जा रहा है। प्रदेश पुलिस और शासन के अन्य विभागों में डेढ़ लाख से अधिक बेटियां सेवाएं दे रही हैं। बेटियां अब तो पायलट भी बन चुकी हैं।

    1947 में चली थी पहली बस

    परिवहन निगम की पहली बस 1947 में चली थी, तब से परिवहन निगम ने एक लंबी दूरी तय की है। अब बस स्टेशन भी एयरपोर्ट की तर्ज पर बनेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा, हमने 400 करोड़ रुपये स्वीकृत किये हैं। अब इलेक्ट्रिक बसें भी आएंगी। सरकार ने इलेक्ट्रिक बसों के लिए पालिसी बनाई है। बिजली से चार्ज होकर ये एक बार में तीन सौ किलोमीटर चल सकेंगी। इसे खरीदने पर 20 लाख रुपये तक सब्सिडी मिलेगी।

    इसे भी पढ़ें: सीओ जिलाउल हक हत्याकांड की CBI जांच फिर हुई शुरू, राजा भैया के प्रतिनिधि ने सीओ की पत्नी की FIR को दी चुनौती

    परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि अब तक 2300 नई बसें खरीद चुके हैं। वर्ष 2025 तक सात हजार नई बसें लाई जाएंगी। उन्होंने कहा कि यूपी के हर जिले में एक बस अड्डा ऐसा बने जो अत्याधुनिक सुविधाओं से परिपूर्ण हो। 14 जिलों में ड्राइविंग ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट (डीटीआइ) बना चुके हैं। बसों में जीपीएस, पैनिक बटन लगा रहे हैं।

    खबरें और भी