Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    जल्द खत्म होने वाला है मानसून का इंतजार, पूर्वी यूपी में इस दिन से शुरू होगी झमाझम बारिश

    Updated: Sat, 27 Jun 2026 03:37 PM (IST)

    अयोध्या में मानसून का इंतजार जल्द खत्म होगा, रविवार से प्री-मानसून बारिश शुरू हो जाएगी। ...और पढ़ें

    प्रतीकात्मक तस्वीर

    प्रतीकात्मक तस्वीर

    HighLights

    1. अयोध्या में रविवार से प्री-मानसून बारिश का आरंभ।

    2. मानसून 1 से 3 जुलाई के बीच पहुंचने की संभावना।

    3. इस सीजन में सामान्य से 10% कम बारिश का अनुमान।

    जागरण संवाददाता, अयोध्या। मानसून की प्रतीक्षा शीघ्र समाप्त होगी। रविवार से ही इसका संकेत दिखने लगेगा। रविवार से प्री मानसून बारिश आरंभ होगी और तीन से चार दिनों में मानसून की पहली बारिश होने की संभावना है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार दो अथवा तीन जुलाई को दक्षिण पश्चिम मानसून यहां दस्तक दे देगा।

    मानसून चार दिन विलंब से चार जून को केरल पहुंचा था, लेकिन अलनीनो के प्रभाव के कारण पश्चिम बंगाल-बिहार की सीमा पर अटक गया था, जो अब दोबारा सक्रिय होकर आगे बढ़ रहा है। बीत रात भी तेज हवा के साथ यहां करीब 25 मिलीमीटर बारिश हुई।

    शनिवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रहा

    आम तौर पर अयोध्या में 20 से 22 जून तक मानसून आ जाता था, लेकिन अलनीनो के प्रभाव के कारण इस बार विलंब से पहुंचेगा। इसके साथ ही इस सीजन मानसून सीजन में सामान्य से 10 प्रतिशत कम बारिश होने की संभावना है। आम तौर पर जून से सितंबर माह के बीच 879 मिलीमीटर बारिश होती है, लेकिन इस बार यह आंकड़ा 800 मिलीमीटर रहने की संभावना है।

    इस वर्ष जून माह में अब तक मात्र 55 मिलीमीटर बारिश हो सकी है, जबकि सामान्य रूप से 132 मिलीमीटर बारिश होनी चाहिए। वहीं शनिवार को उत्तरी पूर्वी दिशा से चल रही हवा के दौरान दिन धूप निकलने से वातावरण में खासी उमस घुल गई, जो लोगों के लिए परेशानी का कारण बनी।

    खबरें और भी

    नरेंद्रदेव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष प्रो. सीताराम मिश्र के अनुसार मानसून अब आगे बढ़ रहा है। परिस्थितियां अनुकूल रहीं तो एक जुलाई को भी मानसून यहां पहुंच सकता है।

    शनिवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य से साढ़े तीन डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य से आधा डिग्री कम है। अधिकतम आर्द्रता 84 व न्यूनतम 60 प्रतिशत रही।

    यह भी पढ़ें- डेयरी बिजनेस शुरू करने का बेहतरीन मौका, मिनी नंदिनी योजना के तहत बंपर सब्सिडी दे रही योगी सरकार