रामनगगरी में बारिश से लोगों को मिली गर्मी से राहत, चार दिनों के लिए IMD ने जारी किया अलर्ट
अयोध्या में प्री-मानसून बारिश से गर्मी से राहत मिली है, और अगले चार दिनों तक लगातार बारिश की संभावना है। मानसून 1 या 2 जुलाई को अयोध्या पहुंचने वाला ह ...और पढ़ें

सोमवार सुबह बरसात के दौरान सिविल लाइन क्षेत्र का दृश्य।
HighLights
अयोध्या में अगले चार दिनों तक बारिश की संभावना।
मानसून 1 या 2 जुलाई को रामनगरी में पहुंचेगा।
प्री-मानसून बारिश से गर्मी से मिली राहत।
जागरण संवाददाता, अयोध्या। मंगलवार से लगातार चार दिनों तक बारिश की संभावना है। सोमवार को भी भोर से सुबह तक बारिश का क्रम चलता रहा। इस दौरान करीब 20 मिलीमीटर तक बारिश हुई। इससे कई स्थानों पर जलभराव भी हो गया। हालांकि, धूप निकलने से वातावरण में उमस घुल गई। वहीं एक-दो दिनों में मानसून भी रामनगरी में इंट्री ले लेगा।
वर्तमान में मानसून बिहार पहुंच चुका है और एक अथवा दो जुलाई को बलिया, बनारस होते हुए अयोध्या पहुंचेगा। रविवार से प्री मानसून बारिश का क्रम आरंभ हो चुका है। अलनीनो के प्रभाव के कारण मानसून पश्चिम बंगाल-बिहार की सीमा पर अटक गया था, जो अब दोबारा सक्रिय होकर आगे बढ़ रहा है।
आम तौर पर अयोध्या में 20 से 22 जून तक मानसून आ जाता था, लेकिन अलनीनो के प्रभाव के कारण इस बार विलंब से पहुंचेगा। बारिश के कारण रामपथ, जनौरा समेत अनेक स्थानों पर जलभराव हो गया। इससे लोगों को आवागमन में परेशानी का समान करना पड़ा।
आचार्य नरेंद्रदेव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष प्रो. सीताराम मिश्र के अनुसार मानसून अब आगे बढ़ रहा है। मंगलवार को भी करीब 20 से 25 मिलीमीटर बारिश होने की संभावना है।
शनिवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य से साढ़े तीन डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य से आधा डिग्री अधिक है। अधिकतम आर्द्रता 83 व न्यूनतम 46 प्रतिशत रही।
यह भी पढ़ें- Kal Ka Mausam 30 June: यूपी में भीषण 'लू' से राहत, बारिश को लेकर IMD ने जारी किया अलर्ट