Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
jagran animated logo
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • Watch Cricket
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • uttar-pradesh
  • ayodhya
LIVE BLOG

Ayodhya Deepotsav 2024: अयोध्या दीपोत्सव में एक साथ बने दो विश्व रिकॉर्ड, पीएम मोदी बोले- अद्भुत, अतुलनीय और अकल्पनीय!

Ayodhya Diwali Deepotsav 2024 Updates - अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के बाद पहली बार भगवान राम के आगमन पर दीपोत्सव मनाया गया। रामकी पैड़ी, चौधरी चरण सिंह घाट और भजन संध्या स्थल पर 25 लाख 12 हजार 585 दीप जलाए गए। वहीं, 1 हजार 121 लोगों ने एक साथ सरयू आरती कर विश्व रिकॉर्ड बनाया। इस तरह से रामनगरी एक आयोजन में एक साथ दो विश्व कीर्तिमानों की साक्षी बनी।

By Shivam Yadav Thu, 31 Oct 2024 03:24 AM (IST)
News Article Hero Image
Ayodhya Diwali Deepotsav 2024 Updates - अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के बाद पहली बार भगवान राम के आगमन पर दीपोत्सव मनाया गया। रामकी पैड़ी, चौधरी चरण सिंह घाट और भजन संध्या स्थल पर 25 लाख 12 हजार 585 दीप जलाए गए। वहीं, 1 हजार 121 लोगों ने एक साथ सरयू आरती कर विश्व रिकॉर्ड बनाया। इस तरह से रामनगरी एक आयोजन में एक साथ दो विश्व कीर्तिमानों की साक्षी बनी।
बता दें कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीपोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ पहला दीया जलाकर किया था। उनके साथ प्रदेश के दोनों उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व बृजेश पाठक और केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत भी मौजूद थे। दीपोत्सव में भगवान राम की महिमा का प्रदर्शन करने वाली भव्य झांकियां निकाली गई। इसके अलावा कलाकारों ने नृत्य भी प्रस्तुत किया।
पढ़ें दीपोत्सव के अपडेट्स और देखें मनमोहक तस्वीरें-
31 Oct 20243:24:35 AM
देशी-विदेशी कलाकारों ने प्रस्तुत किए राम कथा के विविध प्रसंग

रामकथा पार्क में दीयों के प्रज्वलन व सरयू की महाआरती के साथ देशी-विदेशी रामलीलाओं का मंचन शुरू हुआ। उत्तराखंड की रामलीला के साथ छह देश म्यांमार, नेपाल, थाईलैंड, मलेशिया, कंबोडिया और इंडोनेशिया के कलाकारों ने रामलीला का मंचन कर दीपोत्सव के मंच से श्रीराम की वैश्विक स्वीकार्यता का उद्घोष किया। नेपाली कलाकारों ने राम विवाह का मंचन किया।

30 Oct 202411:34:38 PM
हमारा सौभाग्य है कि हम सभी इस ऐतिहासिक अवसर के साक्षी बने: पीएम मोदी
blog images

 

अलौकिक अयोध्या!

मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के अपने भव्य मंदिर में विराजने के बाद यह पहली दीपावली है। अयोध्या में श्री राम लला के मंदिर की यह अनुपम छटा हर किसी को अभिभूत करने वाली है। 500 वर्षों के पश्चात यह पावन घड़ी रामभक्तों के अनगिनत बलिदान और अनवरत त्याग-तपस्या के बाद… https://t.co/e0BwDRUnV6

— Narendra Modi (@narendramodi) October 30, 2024

30 Oct 202411:31:38 PM
Ayodhya Deepotsav 2024 Live: पीएम मोदी बोले- अद्भुत, अतुलनीय और अकल्पनीय!

पीएम मोदी ने दीपोत्सव को   अद्भुत, अतुलनीय और अकल्पनीय बताया है। उन्होंने एक्स प्लेटफार्म पर लिखा,  

अद्भुत, अतुलनीय और अकल्पनीय!

भव्य-दिव्य दीपोत्सव के लिए अयोध्यावासियों को बहुत-बहुत बधाई! लाखों दीयों से आलोकित राम लला की पावन जन्मस्थली पर यह ज्योतिपर्व भावविभोर कर देने वाला है। अयोध्या धाम से निकला यह प्रकाशपुंज देशभर के मेरे परिवारजनों में नया जोश और नई ऊर्जा भरेगा। मेरी कामना है कि भगवान श्री राम समस्त देशवासियों को सुख-समृद्धि और यशस्वी जीवन का आशीर्वाद प्रदान करें।
जय श्री राम!

अद्भुत, अतुलनीय और अकल्पनीय!

भव्य-दिव्य दीपोत्सव के लिए अयोध्यावासियों को बहुत-बहुत बधाई! लाखों दीयों से आलोकित राम लला की पावन जन्मस्थली पर यह ज्योतिपर्व भावविभोर कर देने वाला है। अयोध्या धाम से निकला यह प्रकाशपुंज देशभर के मेरे परिवारजनों में नया जोश और नई ऊर्जा भरेगा। मेरी… https://t.co/kmG57AJiPH pic.twitter.com/1Dyz6Ztamf

— Narendra Modi (@narendramodi) October 30, 2024
30 Oct 202410:51:00 PM
Ayodhya Deepotsav 2024 Live: सनातन धर्म एवं संस्कृति के विरोधियों को चेतावनी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में दीपोत्सव के उद्घाटन सत्र में सनातन धर्म एवं संस्कृति के विरोधियों को चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि रामभक्तों पर गोली चलवाने वाले लोग अब अयोध्या के विकास में बाधा बन रहे हैं। अधिक पढ़ें...

30 Oct 202410:45:05 PM
Ayodhya Deepotsav 2024 Live: पूर्व के दीपोत्सव में ऐसे बने थे विश्व रिकॉर्ड

2017 से प्रारंभ किए गए दीपोत्सव में लगातार नए रिकॉर्ड बनते रहे हैं। यह सातवीं बार था, जब नया कीर्तिमान स्थापित हुआ है। इससे पूर्व के दीपोत्सव में 2017 में एक साथ 1.71 लाख दीपों का प्रज्वलन हुआ था।

वर्ष 2018 के दूसरे दीपोत्सव में 3.01 लाख दीये, 2019 के तीसरे दीपोत्सव में 4.04 लाख दीये, 2020 के चौथे दीपोत्सव में 6.06 लाख दीप प्रज्ज्वलित किए गए थे।

इसके उपरांत 2021 में 9.41 लाख दीये, 2022 में कुल 15.76 लाख दीये और 2023 के सातवें दीपोत्सव में 22.23 लाख दीयों के प्रज्वलन का रिकॉर्ड बना था। अधिक पढ़ें...

30 Oct 20248:51:15 PM
Ayodhya Deepotsav 2024 Live: गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स कीर्तिमान दर्ज
दीप प्रज्ज्वलन का नियत समय शुरू होते ही श्री राम जय राम जय जय राम के जयघोष के साथ एक-एक कर 25 लाख 12 हजार 585 दीप जलाए गए। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के प्रतिनिधियों द्वारा कीर्तिमान रचने की घोषणा के साथ ही पूरी अयोध्या जय श्री राम के उद्घोष से गुंजायमान हो उठी। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के प्रतिनिधि की ओर से ड्रोन की गणना के उपरांत यह जानकारी दी गई।
30 Oct 20248:01:37 PM
Ayodhya Deepotsav 2024 Live: गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दो कीर्तिमान दर्ज
blog images

अयोध्या दीपोत्सव में गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दो कीर्तिमान दर्ज

  • 1 हजार 121 लोगों ने एकसाथ सरयू आरती की
  • 25 लाख 12 हजार 585 दीप जले

अधिक पढ़ें...

30 Oct 20247:19:41 PM
Ayodhya Deepotsav 2024 Live: सीएम योगी ने की आरती
blog images

 Ayodhya Deepotsav 2024 Live: सीएम योगी ने की आरती

30 Oct 20247:19:14 PM
Ayodhya Deepotsav 2024 Live: सरयू घाट पर लेजर और लाइट शो जारी

Ayodhya Deepotsav 2024 Live: सरयू घाट पर लेजर और लाइट शो जारी 

#WATCH उत्तर प्रदेश: अयोध्या के सरयू घाट पर लेजर और लाइट शो जारी है। घाट दीयों और रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगा रहा है, वहीं साउंड-लाइट शो के ज़रिए रामलीला का वर्णन किया जा रहा है। #Diwali2024 #Deepotsav pic.twitter.com/HHPf68KnDB

— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 30, 2024
30 Oct 20247:18:36 PM
Ayodhya Deepotsav 2024 Live: लाखों दियों से जगमगा उठी राम की नगरी
blog images

 Ayodhya Deepotsav 2024 Live: लाखों दियों से जगमगा उठी राम की नगरी

30 Oct 20247:11:04 PM
Ayodhya Deepotsav 2024 Live
blog images

 Ayodhya Deepotsav 2024 Live

30 Oct 20247:06:57 PM
Ayodhya Deepotsav 2024 Live: रामलला की मौजूदगी में पहला दीपोत्सव
blog images
रामलला की मौजूदगी में बुधवार को पहला दीपोत्सव मनाया गया। मुख्यमंत्री ने सर्वप्रथम मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम का दर्शन किया, फिर उनके चरणों में श्रद्धा निवेदित की। इसके पश्चात मुख्यमंत्री ने प्रभु के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित किए। बाहर भी मुख्यमंत्री ने पांच-पांच दीप जलाए। 
श्रीराम मंदिर में दीप प्रज्ज्वलन के दौरान केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह, प्रमुख सचिव संजय प्रसाद, श्रीराम तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय, ट्रस्टी अनिल मिश्र, गोपाल जी, विनोद जी आदि भी रहे।
30 Oct 20247:01:19 PM
Ayodhya Deepotsav 2024 Live
blog images

 Ayodhya Deepotsav 2024 Live

30 Oct 20247:01:01 PM
Ayodhya Deepotsav 2024 Live
blog images

 Ayodhya Deepotsav 2024 Live

30 Oct 20247:00:41 PM
Ayodhya Deepotsav 2024 Live
blog images

 Ayodhya Deepotsav 2024 Live

30 Oct 20247:00:20 PM
Ayodhya Deepotsav 2024 Live
blog images

 Ayodhya Deepotsav 2024 Live

30 Oct 20247:00:01 PM
Ayodhya Deepotsav 2024 Live
blog images

 Ayodhya Deepotsav 2024 Live: बुधवार को राम की पैड़ी पर जल रहे दीए। रंगनाथ तिवारी

30 Oct 20246:54:31 PM
Ayodhya Deepotsav 2024 Live: राम की पैड़ी पर जल रहे दीए
blog images

अयोध्या: बुधवार को राम की पैड़ी पर जल रहे दीए। रंगनाथ तिवारी

30 Oct 20245:59:51 PM
Ayodhya Deepotsav 2024 Live: सनातन धर्म और मानवता के मार्ग से रोड़े हटाए बिना विश्राम नहीं
blog images
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि डबल इंजन की सरकार ने जो कहा वह किया। राम मंदिर बनकर तैयार है और हम सनातन धर्म तथा मानवता के मार्ग में आने वाला हर बैरियर हटाएंगे। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म और मानवता के मार्ग से रोड़े हटाए बिना विश्राम नहीं होगा।
30 Oct 20245:21:57 PM
Ayodhya Deepotsav 2024 Live: समारोह की मनमोहक तस्वीरें
blog images

  Ayodhya Deepotsav 2024 Live: समारोह की मनमोहक तस्वीरें

30 Oct 20245:21:29 PM
Ayodhya Deepotsav 2024 Live: समारोह की मनमोहक तस्वीरें
blog images

  Ayodhya Deepotsav 2024 Live: समारोह की मनमोहक तस्वीरें

30 Oct 20245:20:30 PM
Ayodhya Deepotsav 2024 Live: समारोह की मनमोहक तस्वीरें
blog images

 Ayodhya Deepotsav 2024 Live: समारोह की मनमोहक तस्वीरें

30 Oct 20245:19:33 PM
Ayodhya Deepotsav 2024 Live: समारोह की मनमोहक तस्वीरें
blog images

  Ayodhya Deepotsav 2024 Live: समारोह की मनमोहक तस्वीरें

30 Oct 20245:15:42 PM
Ayodhya Deepotsav 2024 Live: दीपोत्सव से पहले सीएम योगी ने किया संबोधित
blog images

 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में दीपोत्सव प्रारंभ होने से पहले जनसमूह को संबोधित किया। उन्होंने कहा, अयोध्या के लोगों को अब साबित करना होगा कि मां सीता की अग्नि परीक्षा की बार-बार न हाे। 500 साल बार राम अपने धरा धाम पर हैं। राम मंदिर के लिए बलिदान देने वालों को नमन है। उन्होंने कहा, आज दुनिया अयोध्या आ रही है। वहीं, राम मंदिर का विरोध करने वालों पर हमला बाेलते हुए योगी ने कहा कि ये राम के अस्तित्व पर सवाल उठाते हैं, अयोध्या वासियों को आगे आना होगा ताकि राम का संदेश कभी पथ से विचलित न हो।

30 Oct 20244:54:08 PM
Ayodhya Deepotsav 2024 Live: समारोह की मनमोहक तस्वीरें
blog images

 Ayodhya Deepotsav 2024 Live: समारोह की मनमोहक तस्वीरें

30 Oct 20244:51:03 PM
Ayodhya Deepotsav 2024 Live: सीएम योगी ने खींचा शोभा यात्रा का रथ
blog images

 Ayodhya Deepotsav 2024 Live: सीएम योगी ने खींचा शोभा यात्रा का रथ

30 Oct 20244:50:12 PM
Ayodhya Deepotsav 2024 Live: भव्य झांकियों ने मोहा मन, तस्वीरें
blog images
30 Oct 20244:48:54 PM
Ayodhya Deepotsav 2024 Live:
blog images

 शोभायात्रा में साकेत महाविद्यालय के छात्रों ने पुत्रेष्टि यज्ञ से लेकर श्रीराम के राजतिलक तक के विभिन्न प्रसंगों को बड़े ही सुंदर ढंग से झांकियों के रूप में प्रस्तुत किया है। 

30 Oct 20244:44:53 PM
Ayodhya Deepotsav 2024 Live: झांकियों ने मोहा मन, तस्वीरें-
blog images
30 Oct 20244:43:02 PM
Ayodhya Deepotsav 2024 Live: रामचरितमानस पर आधारित भव्य झांकियों ने मोहा मन

साकेत महाविद्यालय से राम कथा पार्क तक निकाली गई 18 विशेष झांकियां इस दीपोत्सव का मुख्य आकर्षण बनी हुई हैं। झांकियां को झंडी दिखाते हुए योगी सरकार में संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह के साथ विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, मेयर गिरीश पति त्रिपाठी व अन्य मौजूद रहे। 

30 Oct 20241:23:59 PM
एटीएस टीम और पीएसी ने क‍िया निरीक्षण

दीपोत्सव समारोह के मद्देनजर व्यापक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए एटीएस टीम और पीएसी ने निरीक्षण क‍िया। 

30 Oct 202411:51:41 AM
स्वर्णिम आरोह के शिखर का स्पर्श करेगी रामनगरी

रामनगरी इसी वर्ष 22 जनवरी को भव्य मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के साथ पहले ही 496 वर्ष पूर्व खोया गौरव प्राप्त कर अपार संतुष्टि में लीन है और अब आठवें दीपोत्सव के माध्यम से यह संतुष्टि स्वर्णिम आरोह के नए शिखर का स्पर्श करने को है।

30 Oct 20243:27:08 AM
Ayodhya Deepotsav 2024 Live: एक हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किया ऑनलाइन पंजीकरण

अयोध्या विकास प्राधिकरण की तरफ से घर बैठे श्रद्धालुओं को ऑनलाइन दीपोत्सव में दीये जलाने की व्यवस्था युवाओं को भा रही है। इसके लिए एक दीया राम के नाम डिजिटल प्लेटफॉर्म तैयार किया गया था। इस प्लेटफॉर्म पर अब तक लगभग एक हजार श्रद्धालुओं ने अपना पंजीकरण दीया प्रज्ज्वलित करने के लिए किया है।

30 Oct 20243:26:38 AM
Ayodhya Deepotsav 2024 Live: 20 हजार दीयों से जगमग होगा गुप्तार घाट

गुप्तार घाट पर 20 हजार दीप प्रज्ज्वलित किए जायेंगे। नोडल अधिकारी डा. दिव्या शुक्ला ने बताया कि जेबीए, पृथ्वीराज चौहान इंटर कालेज, आरएल इंटर कालेज के 300 छात्र दोपहर से ही घाटों पर दीयों को सुसज्जित करने लगेंगे। उन्होंने बताया कि जो छात्र अपने अभिभावक के साथ आना चाहते हैं, वह भी दीपोत्सव में अपना योगदान दे सकते हैं।

30 Oct 20242:13:00 AM
Ayodhya Deepotsav 2024 Live: सीएम योगी करेंगे भगवान राम का स्वागत

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत बुधवार को अयोध्या में आठवें दीपोत्सव में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री रामकथा पार्क में प्रदर्शनी और झांकियों का अवलोकन करेंगे और रामकी पैड़ी पर दीपोत्सव में सम्मिलित होंगे। 

30 Oct 20242:11:35 AM
Ayodhya Deepotsav 2024 Live: अयोध्या में दीपोत्सव के मुख्य बिंदु-
  • 28 लाख दीये संयोजित किए गए हैं।
  • 25 लाख प्रज्ज्वलित दीयों का विश्व कीर्तिमान बनाने का लक्ष्य है।
  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत सम्मिलित होंगे।
  • रामकी पैड़ी, चौधरी चरण सिंह घाट और भजन संध्या स्थल पर दीये संयोजित किए गए हैं।
  • सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
  • बिना परिचय पत्र रामकी पैड़ी पर प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
30 Oct 20242:05:33 AM
Ayodhya Deepotsav 2024 Live: रामलला के सम्मुख सजेगी सिर्फ फूलों की रंगोली

 रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के बाद पहली दीपावली का उत्सव मनाया जाएगा। इस बार मंदिर में विशिष्ट दीप तो जलेंगे ही साथ ही यहां बनने वाली रंगोली में रंगों का उपयोग नहीं किया जाएगा। अधिक पढ़ें...

30 Oct 20242:04:53 AM
Ayodhya Deepotsav 2024 Live: गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की टीम ने गिना एक-एक दीया
मंगलवार को गिनीज बुक आफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की टीम दीयों की गणना की। कुल 25 लाख प्रज्ज्वलित दीयों का विश्व कीर्तिमान बनाने का लक्ष्य है। यदि यह उद्देश्य पूर्ण होता है तो इस बार सातवां अवसर होगा जब दीपोत्सव गिनीज बुक आफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में स्थान बनाएगा। अधिक पढ़ें...
30 Oct 20242:02:29 AM
Ayodhya Deepotsav 2024 Live: दीपोत्सव में 250 VVIP व चार हजार अतिथि

अयोध्या दीपोत्सव के मुख्य आयोजन में 250 वीवीआईपी और 4000 बाहरी अतिथि शामिल होंगे। जिले के प्रभारी मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने वीवीआईपी के लिए विशेष व्यवस्था करने का निर्देश दिया है। होटल पहले से ही भरे हुए हैं इसलिए अतिथियों के लिए विभागीय गेस्ट हाउसों को तैयार किया जा रहा है। अधिक पढ़ें...

30 Oct 20241:55:02 AM
Ayodhya Deepotsav 2024 Live: श्रीराम के अयोध्या आगमन की स्मृति का महापर्व
blog images

अयोध्या में आठवें दीपोत्सव की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। 28 लाख दीप सजाए गए हैं। रामकथा पर आधारित झांकियों की शोभायात्रा से शुरुआत होगी। राज्यपाल और मुख्यमंत्री श्रीराम का राज्याभिषेक करेंगे। आतिशबाजी लेज़र शो फ्लेम शो और पर्यावरण अनुकूल ग्रीन आतिशबाजी होगी। अधिक पढ़ें...

30 Oct 20241:52:54 AM
Ayodhya Deepotsav 2024 Live: दीपोत्सव की सुरक्षा के लिए मोर्चे पर डटे दो हजार सुरक्षाकर्मी

अयोध्या में दीपोत्सव की सुरक्षा के लिए व्यापक प्रबंध किए गए हैं। रामनगरी को 14 जोन और 40 सेक्टर में बांटकर निगरानी की जा रही है। दो हजार सुरक्षाकर्मी तैनात हैं। यातायात डायवर्जन लागू है। उच्चाधिकारियों ने रिहर्सल के माध्यम से सुरक्षा तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया है। एटीएस व एसटीएफ की टीमें भी सक्रिय हैं।

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us