विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अखिलेश ने CM योगी को दी अयोध्या से चुनाव लड़ने की चुनौती, बोले- BJP को नहीं मिल रहा सपा प्रत्याशी के टक्कर का उम्मीदवार

Published: Fri, 09 Oct 2026 02:35 AM (IST)

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अयोध्या विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने की चुनौती दी है। उन्होंने ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. अखिलेश ने सीएम योगी को अयोध्या से चुनाव लड़ने को कहा।

  2. सपा प्रमुख ने अयोध्या के विकास मॉडल पर सवाल उठाए।

  3. सपा सरकार बनने पर अयोध्या को तीर्थ स्थल बनाएंगे: अखिलेश।

संवाद सूत्र, अयोध्या। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को आगामी चुनाव में अयोध्या विस क्षेत्र से चुनाव लड़ने की चुनौती दी। साथ ही आगाह किया कि चढ़ावा चोरी के मामले में 15 दिनों के अंदर दूध का दूध और पानी का पानी करने की घोषणा करने वालों की घोषणा तो सच नहीं साबित हो सकी, किंतु अयोध्या की जनता यह घोषणा करने वालों का पानी जरूर उतार देगी।

सपा प्रमुख प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री एवं पूर्व विधायक तेजनारायण पांडेय पवन के ग्राम कृष्णापुर स्थित पैतृक घर पर आयोजित भागवतकथा में शामिल हुए और इसी दौरान उन्होंने विचार व्यक्त किए। उन्होंने पार्टी के बढ़ते प्रभाव की ओर इशारा करते हुए कहा, पवन पांडेय को जब से अयोध्या का प्रत्याशी घोषित किया, तब से भाजपा सर्वे ही सर्वे करा रही है और उन्हें कोई प्रत्याशी नहीं मिल रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री ने अयोध्या के विकास के वर्तमान माडल पर भी सवाल उठाए।

मन और मनोबल को बढ़ाती कथा

साथ ही आश्वस्त किया कि सपा की सरकार बनने पर अयोध्या का पर्यटन नहीं, तीर्थ स्थान की गरिमा के रूप में विकास किया जाएगा। अयोध्या को विश्व स्तरीय बनाने के लिए धन की कोई कमी नहीं पड़ने दी जाएगी और अयोध्या के विकास में यहां के लोगों के भी विकास का पूरा ध्यान रखा जाएगा। इससे पूर्व उन्होंने भागवतकथा की महिमा पर प्रकाश डाला। कहा, कथा मनोरंजन ही नहीं मनोवर्द्धन भी करती है। कथा मन और मनोबल को बढ़ाती है।

भागवतकथा में प्रेम, दया एवं अपनत्व के सूत्र निहित हैं और यह समाज को एकजुट रखने का बहुत बड़ा साधन है। सपा प्रमुख ने पार्टी के पीडीए के समीकरण को भी भागवत की ही परंपरा का बताया और याद दिलाया कि कृष्ण ने कालिया नाग का विष तो निकाल लिया, किंतु उसका वध नहीं किया। गरीब सुदामा से मैत्री की और उन्हें तीनों लोकों की संपदा दी।

यह भी पढ़ें- यूपी विधान सभा चुनाव में हर बूथ के वोटरों पर होगी पैनी नजर, प्रदेश के 1.77 लाख पोलिंग बूथों को लेकर आया बड़ा अपडेट 

दासीपुत्र विदुर के घर का शाक खाया और उन्हें पूरा सम्मान दिया। कृष्ण की दृष्टि में समाज के अंतिम व्यक्ति को भी आदर देने का भाव था। इस अवसर पर पूर्व मंत्री तेजनारायण पांडेय पवन सहित सांसद अवधेश प्रसाद एवं लालजी वर्मा, पूर्व विधायक जयंशंकर पांडेय, पूर्व एमएलसी एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हीरालाल यादव, शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के प्रत्याशी डा. संजयन त्रिपाठी, हाजी फिरोज खान गब्बर, शहीद शोध संस्थान के निदेशक सूर्यकांत पांडेय आदि सहित हजारों की संख्या में सपा के पदाधिकारी, समर्थक एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।