आवारा कुत्तों के हमले से मोर घायल, पहले भी जा चुकीं छह की जान, घटनाओं के बावजूद नहीं अलर्ट हो रहे अधिकारी
ऐरवाकटरा के उसरपाटी गांव में आवारा कुत्तों ने एक मोर पर हमला कर उसे घायल कर दिया। एक ग्रामीण ने मोर को बचाया, जिसके बाद यूपी-112 को सूचना दी गई और वन ...और पढ़ें

HighLights
आवारा कुत्तों ने मोर पर हमला कर घायल किया।
ग्रामीण ने मोर को बचाया, वन विभाग ने उपचार किया।
पहले भी छह मोरों की जान जा चुकी है।
संवाद सूत्र, ऐरवाकटरा। आवारा कुत्तों के आतंक पशु-पक्षियों पर भी हावी है। ऐरवाकटरा थाना क्षेत्र के उसरपाटी गांव में शनिवार सुबह करीब 10 बजे कुत्तों ने एक मोर को घेरते हुए उस पर हमला कर दिया। उसके पंखों को बुरी तरह से नोंचना शुरू कर दिया। इस बीच एक ग्रामीण की नजर पड़ी तो उसने कुत्तों को खदेड़ा और राष्ट्रीय पक्षी को बचाया। यूपी-112 पर मिली जानकारी के बाद वन विभाग को सूचना दी गई।
पशु चिकित्सक द्वारा घायल मोर का उपचार किया गया। इससे पूर्व भी घटनाएं हो चुकी हैं। छह मोरों की जान जा चुकी है। वर्ष 2021 में खेत पर मोर को कुत्तों से बचाने के चक्कर में किसान की जान चली गई थी।
आए दिन आवारा कुत्तों के हमले से लोगों के जख्मी होने की घटनाएं सामने आती हैं।
दो छात्र हो गए थे जख्मी
फरवरी माह में एक कुत्ते के हमले से ऐरवाकटरा क्षेत्र के गांव समायन में स्कूल से लौट रही छात्रा समेत दो लोग जख्मी हुए थे। एक बकरी को भी कुत्ते ने काटा था। घटना से ग्रामीणों में दहशत और प्रशासनिक अधिकारियों के प्रति नाराजगी थी, जिसके बाद ग्रामीणों ने कुत्ता नजर आने पर उसे डंडों से पीट-पीटकर मार डाला था।
गांव उसरपाटी में एक राष्ट्रीय पक्षी पर आवारा कुत्तों ने हमला कर दिया। पक्षी को फड़फड़ाता देख ग्रामीण पहुंचे और कुत्तों को भगा दिया। गांव निवासी इंद्रपाल यादव ने यूपी-112 पर फोन किया। थाना प्रभारी निरीक्षक विनेश कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम को भेजा गया था। घायल मोर को वन विभाग की टीम को सौंप दिया गया है।
खबरें और भी
हो चुकीं घटनाओं में प्रमुख घटना
- - मई 2021 में औरैया सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत पढ़ीन गांव में कुत्तों से मोर को बचाने में एक किसान की मौत हुई थी।
- - अगस्त 2022 में कुदरकोट क्षेत्र अंतर्गत पूर्वामके गांव में एक मोर जख्मी हुआ था।
- - 30 मई 2025 को सहायल थाना क्षेत्र के गांव मानधमन में मोर की मौत हुई थी।
- - जून 2025 कंचौसी क्षेत्र में पांच मोरों की मौत बीमारी के बाद कुत्तों के नोचने से हुई थी।