कहानी एक जिद की...कम संसाधनों से PCS पास, जानिए कैसे प्रशांत सिंह पहले प्रयास में 7वीं रैंक लाकर छा गए
औरैया जनपद के बेला निवासी प्रशांत सिंह ने पहले ही प्रयास में PCS 2024 परीक्षा पास कर जिले का मान बढ़ाया है। उन्होंने सीमित संसाधनों के साथ 7वीं रैंक ह ...और पढ़ें

प्रशांत सिंह।
HighLights
प्रशांत सिंह ने पहले प्रयास में PCS 2024 परीक्षा उत्तीर्ण की।
बिना कोचिंग के 7वीं रैंक हासिल कर DSWO पद पर चयनित।
अथक मेहनत और माता-पिता के मार्गदर्शन को दिया सफलता का श्रेय।
संवाद सहयोगी, बिधूना(औरैया)। पहले ही प्रयास में पीसीएस परीक्षा पास करना अपने आप में बड़ी उपलब्धि मानी जाती है, लेकिन प्रशान्त सिंह ने इसे और खास बना दिया है। उन्होंने न केवल परीक्षा उत्तीर्ण की, बल्कि 7वीं रैंक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया। उनकी यह सफलता कड़ी मेहनत, अनुशासन और स्पष्ट लक्ष्य का परिणाम के साथ-साथ कम संसाधनों से मिली है, जो युवाओं के लिए एक बड़ी प्रेरणा बनकर सामने आई है।
औरैया जनपद के बेला क्षेत्र निवासी प्रशांत सिंह ने राज्य / प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा - 2024 (PCS) पास कर जिले का मान बढ़ाया है। बेला क्षेत्र के दिबियापुर रोड निवासी प्रशांत सिंह पुत्र अशोक कुमार (28 वर्ष) ने यह कठिन परीक्षा अपने पहले ही प्रयास में हासिल की है। बेटे की इस उपलब्धि से परिवार सहित पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल है।
जानकारी के अनुसार प्रशांत सिंह पिछले लगभग 10 वर्षों से विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे थे। उन्होंने वर्ष 2024 में पहली बार पीसीएस परीक्षा दी और पहले ही प्रयास में सफलता प्राप्त की। उन्हें DSWO (जिला समाज कल्याण अधिकारी) के पद पर चयनित किया गया है और उन्होंने 7वीं रैंक हासिल की है।
प्रशांत सिंह एक साधारण परिवार से आते हैं, उनके पिता अशोक कुमार सिंह लगभग 8 - 10 वर्ष पूर्व बिधूना में कम्पटीशन बुक्स की दुकान चलाते थे और वर्तमान में बेला क्षेत्र में ही कपड़े की दुकान चलाते हैं, उनकी माँ गृहणी हैं, और उनके ताऊ बेला में ही सिलाई का कार्य करते हैं। प्रशांत की इस उपलब्धि से उनके परिवार में खुशी का माहौल है। बेटे की सफलता की खबर मिलने पर शुभचिंतकों द्वारा बधाई देने वालों का उनके घर पर तांता लगा है। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि प्रशांत की सफलता से स्थानीय युवाओं को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।
खबरें और भी
वर्तमान में भी पीसीएस की तैयारी कर रहे प्रशांत सिंह ने अपनी अथक मेहनत और सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और गुरुजनों को दिया है। उन्होंने कहा कि उनके मार्गदर्शन और सहयोग के बिना सफल हो पाना संभव नहीं था।
उनकी सफलता से बेला सहित पूरे जनपद में हर्ष का माहौल है, लोग उनके घर जाकर उनके पिता और स्वजनों को बेटे की सफलता की शुभकामनाएं रहे हैं।