विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

औरैया में पत्नी के मायके से न लौटने से परेशान युवक ने खाया जहर, सैफई ले जाते समय मौत

Published: Fri, 09 Oct 2026 09:00 AM (GMT+05:30)

औरैया के बिधूना कोतवाली क्षेत्र में पत्नी के मायके से वापस न आने और घरेलू विवाद से परेशान होकर 27 ...और पढ़ें

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

HighLights

  1. औरैया में युवक ने पत्नी के मायके से न आने पर जहर खाया।

  2. घरेलू विवाद से परेशान होकर ओमप्रकाश ने उठाया यह कदम।

  3. उपचार के दौरान अजीतमल के पास युवक की हुई दुखद मृत्यु।

संवाद सहयोगी, जागरण, अजीतमल। बिधूना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भदसया निवासी पत्नी युवक ने पत्नी के मायके से वापस न आने और घरेलू विवाद से आहत होकर जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर स्वजन उसे सीएचसी बिधूना ले गए, वहां से मेडिकल कालेज चिचौली रेफर किया गया। वहां से आयुर्विज्ञान विश्व विद्यालय सैफई के लिए रेफर कर दिया गया।

स्वजन उसे उपचार के लिए सैफई ले जा रहे थे, तभी अजीतमल के पास तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर उसे अजीतमल सीएचसी लाया गया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
बिधूना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भदसया निवासी 27 वर्षीय ओमप्रकाश बुधवार शाम करीब सात बजे कमरे में उल्टी कर रहे थे।

मां माया देवी ने जब उन्हें खाना खाने के लिए बुलाया, तब घटना की जानकारी हुई। जिसके बाद स्वजन उन्हें सीएचसी से मेडिकल कालेज व वहां से सैफई ले जा रहे थे। तभी रास्ते में अजीतमल के पास उनकी हालत बिगड़ी।

दिखाने के लिए वहां की सीएचसी ले जाते समय उन्होंने दम तोड़ दिया। चिकित्सक के अनुसार जहरीला पदार्थ खाने से उनकी हालत बिगड़ी थी। स्वजन ने बताया कि ओमप्रकाश का पत्नी अभिलाषा से विवाद चल रहा है। पत्नी अपने मायके नौली (ककोर) में रह रही है और ससुराल नहीं आ रही है, जिससे क्षुब्ध होकर युवक ने यह कदम उठाया।

 यह भी पढ़ें- मैं जिंदा हूं.... मैनपुरी की महिला ने औरैया में लगाई गुहार, डेथ सर्टिफिकेट बनाकर बेच दी गई मेरी जमीन

उनके के तीन बच्चे हैं, जिनमें पांच वर्षीय बेटी रोशनी और दो छोटे बेटे हैं। ओमप्रकाश तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। गाड़ी चालकर परिवार का भरण-पोषण करता था। बेटे की मौत से मां माया देवी और पिता सूरजपाल का रो-रोकर बुरा हाल है।

स्वजन ने पत्नी व ससुराल पक्ष को सूचना दे दी है। सूचना पर बिधूना कोतवाली पुलिस अजीतमल सीएचसी पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार राजपूत ने बताया कि जानकारी मिलने पर पुलिस पहुंची थी।

यह भी पढ़ें- औरैया जिला अस्पताल में इंसानियत हुई तार-तार, भर्ती न करने पर सीढ़ियों पर हुआ प्रसव