Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    औरैया में स्कूटी-बाइक की भिड़ंत में एक की मौत, एक सैफई रेफर

    Updated: Tue, 10 Mar 2026 05:30 PM (IST)

    औरैया में बिधूना-ऐरवा कटरा मार्ग पर सोमवार देर रात स्कूटी और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इस हादसे में स्कूटी चालक अवनीश कुमार तिवारी (40) की मौके ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. स्कूटी-बाइक की भिड़ंत में एक व्यक्ति की मौत हो गई।

    2. गंभीर घायल बाइक चालक को सैफई रेफर किया गया।

    3. हादसा बिधूना-ऐरवा कटरा मार्ग पर देर रात हुआ।

    संवाद सूत्र, ऐरवाकटरा(औरैया)। बिधूना-ऐरवा कटरा मार्ग पर सोमवार देर रात स्कूटी और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद सैफई रेफर किया गया है।

    सोमवार रात करीब 10:30 बजे नेहा किसान सेवा केंद्र के पास स्कूटी और बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दोनों चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ऐरवा कटरा लेकर गई, जहां चिकित्सक ने स्कूटी चालक को मृत घोषित कर दिया, जबकि बाइक चालक को प्राथमिक उपचार के बाद उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय सैफई रेफर कर दिया गया।


    जानकारी के अनुसार जनपद कन्नौज के थाना सकरावा क्षेत्र के गांव भावलपुर निवासी लगभग 40 वर्षीय अवनीश कुमार तिवारी पुत्र कृष्णा बाबू स्कूटी से भावलपुर से बिधूना जा रहे थे। वहीं थाना क्षेत्र के गांव रम्पुरा उमरैन निवासी 36 वर्षीय शिववीर पुत्र कृपाल सिंह बाइक से दिबियापुर थाना क्षेत्र के गांव छोक स्थित अपनी ससुराल से वापस अपने गांव लौट रहे थे।


    बताया जाता है कि शिववीर ने नेहा किसान सेवा केंद्र के पास आगे चल रहे भूसा लदे ट्रैक्टर को ओवरटेक करने का प्रयास किया, तभी सामने से आ रही स्कूटी से उनकी बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।

    खबरें और भी


    चिकित्साधिकारी डॉ. मोहित कुमार ने बताया कि अवनीश कुमार के सिर में गंभीर चोट होने के कारण उनकी मौत हो गई, जबकि शिववीर के पैर व सीने में गंभीर चोट होने के चलते उन्हें सैफई रेफर किया गया है।


    थाना प्रभारी निरीक्षक विनेश कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस ने मृतक के आधार कार्ड के आधार पर स्वजनों को सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं घायल को उपचार के लिए सैफई रेफर किया गया है। तहरीर मिलने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मौके से एक हेलमेट मिला था जोकि घटना के दौरान टूट गया।