Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    औरैया में चारपाई पर सोते समय किसान ने तोड़ा दम, पत्नी ने बुलाई पुलिस

    Updated: Tue, 09 Jun 2026 05:14 PM (IST)

    बिधूना के रतनपुर गांव में रविवार शाम एक 55 वर्षीय किसान हरिश्चंद्र अपनी चारपाई पर मृत पाए गए, जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    जागरण संवाददाता, औरैया। चारपाई पर सो रहे किसान के मृत मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना पता लगने पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चा रही। यूपी-112 पर मिली सूचना के बाद कोतवाली से पहुंची पुलिस ने किसान की पत्नी से पूछताछ की।

    संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होना बताया गया। पोस्टमार्टम कराए जाने की मांग पर सोमवार सुबह शव चिचौली भेजा गया। बिधूना कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मुकेश बाबू चौहान का कहना है कि घटना रतनपुर गांव की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में वजह स्पष्ट हो सकेगी।

    गांव रतनपुर निवासी करीब 55 वर्षीय हरिश्चंद्र खेती-किसानी कर परिवार का पालन पोषण करते थे। रविवार शाम लगभग पांच बजे वह कहीं से लौटे और सोने की बात कहकर कमरे में चले गए। उठने में देरी होने व आवाज देने के बाद भी कोई गतिविधि न देख पत्नी ने उन्हें उठाने का प्रयास किया। फिर भी न उठने पर शोर मचाते हुए ग्रामीणों को एकत्र किया।

    मौत होने की जानकारी होने पर रोने लगी। पुलिस के पहुंचने पर छानबीन की गई। संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने की बात पर पत्नी ने शव का पोस्टमार्टम कराए जाने की मांग की।

    कोतवाली पुलिस को इस संबंध में प्रार्थना पत्र दिया। पुलिस के अनुसार किसान की पत्नी से घटना के संबंध में पूछताछ की गई। वह कारण स्पष्ट नहीं कर सकी।

     

    खबरें और भी