Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    औरैया में ट्रांसफार्मर से बिजली कनेक्शन जोड़ने को लेकर खूनी संघर्ष, महिला समेत नौ घायल

    Updated: Sun, 28 Jun 2026 07:08 AM (IST)

    औरैया के कन्नपुर गांव में बिजली ट्रांसफार्मर से कनेक्शन जोड़ने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। इस हिंसक झड़प में महिला समेत नौ लोग घायल हो ग ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    संवाद सहयोगी, बिधूना(औरैया)। कोतवाली क्षेत्र के गांव कन्नपुर में शनिवार को विद्युत ट्रांसफार्मर से बिजली का कनेक्शन जोड़ने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हिंसक हो गया। देखते ही देखते दोनों ओर से लाठी-डंडे चलने लगे, जिसमें दोनों पक्षों के करीब नौ लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस और यूपी-112 टीम ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। घायलों में एक महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है, जबकि एक युवक के हाथ में फ्रैक्चर होने की आशंका है।

    गांव में एक विद्युत ट्रांसफार्मर खराब हो गया था। इसके बाद दूसरे ट्रांसफार्मर से बिजली का कनेक्शन जोड़ने को लेकर दोनों पक्षों में विवाद शुरू हो गया। एक पक्ष का आरोप है कि संबंधित विद्युत डीपी गांव के लोगों ने चंदा एकत्र कर लगवाई थी, इसलिए दूसरे पक्ष को उस पर कनेक्शन जोड़ने से रोका गया। इसी बात पर विवाद बढ़ गया और दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। इस हिंसक मारपीट में एक पक्ष से राखी, पूनम, बृजेश कुमार, रूबी और विवेक घायल हुए हैं।

    वहीं दूसरे पक्ष से अनीता , नेम सिंह, मुन्नी देवी और गौरी घायल हुई। घायल बृजेश कुमार ने आरोप लगाया कि दूसरे पक्ष के लोग जबरन डीपी पर अपनी लाइन जोड़ रहे थे। विरोध करने पर उन लोगों ने एकजुट होकर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। दूसरे पक्ष का कहना है कि ट्रांसफार्मर सरकारी है और उस पर सभी ग्रामीणों का समान अधिकार है।


    इस मामले में कोतवाली प्रभारी वीनेश कुमार ने बताया कि बिजली का तार जोड़ने को लेकर दो पक्षों में मारपीट की सूचना मिली थी। सभी घायलों का चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया है। दोनों पक्षों से तहरीर मिलने के बाद मामले में सख्त विधिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    खबरें और भी