Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गंगा एक्सप्रेसवे भूमि अधिग्रहण: मंडी धनौरा में किसानों का विरोध, उचित मुआवजे की मांग

    Updated: Sat, 08 Aug 2026 10:16 PM (GMT+05:30)

    संयुक्त मोर्चा ने मंडी धनौरा में गंगा एक्सप्रेसवे और प्रस्तावित महाकॉरिडोर के लिए भूमि अधिग्रहण के खिलाफ महापंचायत की। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. संयुक्त मोर्चा ने भूमि अधिग्रहण के खिलाफ महापंचायत की।

    2. किसानों ने सर्किल रेट का चार गुना मुआवजा मांगा।

    3. एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर समान सर्किल रेट की मांग।

    जागरण संवाददाता, अमरोहा। संयुक्त मोर्चा की महापंचायत में गंगा एक्सप्रेसवे व प्रस्तावित महाकारिडोर के लिए भूमि अधिग्रहण को लेकर किसानों की समस्याओं और मांगों पर चर्चा हुई। किसानों ने अधिग्रहण की जा रही भूमि का सर्किल रेट से चार गुना मुआवजा देने की मांग की है।

    शुक्रवार को ग्राम मिल्क मोतीखेड़ा स्थित एक वैवाहिक स्थल पर संयुक्त मोर्चा की एक महापंचायत संपन्न हुई। यहां किसानों ने कहा कि भूमि अधिग्रहण में अलग-अलग गांवों के सर्किल रेट में काफी असमानता है। इससे किसानों को उचित मुआवजा मिलने में परेशानी होगी।

    किसानों ने मांग की कि सभी गांवों में भूमि का सर्किल रेट समान किया जाए। साथ ही किसी भी सरकारी अथवा गैर सरकारी संस्था से भूमि की कीमत का आकलन कराकर बाजार मूल्य का चार गुना मुआवजा दिया जाए।

    किसानों ने कहा कि उचित मुआवजा और मांगों पर सहमति के बिना वह अपनी भूमि देने के लिए तैयार नहीं हैं। पंचायत के बाद जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन एसडीएम शैलेश कुमार दुबे को सौंपा गया। ज्ञापन में गंगा एक्सप्रेसवे के अभिलेखों के साथ सक्षम अधिकारियों से वार्ता कर किसानों को प्रस्तावित स्थिति से अवगत कराने की मांग की गई।

    किसानों ने प्रस्तावित एमडीए महाकॉरिडोर योजना का भी विरोध जताते हुए कहा कि किसी भी कीमत पर भूमि अधिग्रहण स्वीकार नहीं किया जाएगा। पंचायत में आगे की रणनीति पर भी विचार-विमर्श किया गया।

    इस मौके पर भारतीय किसान यूनियन असली गुट के मंडल अध्यक्ष डूंगर सिंह, जिला प्रवक्ता नरेश कुमार, खालसा से राजेंद्र सिंह, चढूनी से राहुल सिद्धू, करतार अच्छा से महावीर सिंह, राकिमसं से राजवीर सिंह, योगेंद्र आर्य, जगजीत सिंह व तोमर गुट से ऋषिपाल सिंह आदि मौजूद रहे।

    खबरें और भी

    किसान नेता सुमित कुमार नागर गुर्जर चैरिटेबल ट्रस्ट अवार्ड से सम्मानित

    गुर्जर समाज चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने व गुर्जर समाज की सामाजिक एवं शैक्षिक उन्नति में योगदान के लिए किसान नेता सुमित कुमार नागर को गुर्जर चैरिटेबल ट्रस्ट अवार्ड से सम्मानित किया गया।

    शेरपुर मार्ग पर आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि सुमित कुमार नागर लंबे समय से किसानों, ग्रामीणों और जरूरतमंद वर्गों की समस्याओं को मजबूती से उठाते रहे हैं।

    साथ ही शिक्षा, सामाजिक जागरूकता और गुर्जर समाज में एकता को बढ़ावा देने के लिए भी कार्य कर रहे हैं। उनके योगदान को देखते हुए उन्हें सम्मानित किया गया। इस अवसर पर महिपाल सिंह, सरदार पटेल मंच के संयोजक नरेंद्र कटारिया, संस्कार भारती के नगर मंत्री त्रिलोक तोमर आदि मौजूद रहे।