दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर जीरो ट्रैफिक प्लान: दोनों लेन कांवड़ियों के लिए रिजर्व, गाड़ियां बैन
अमरोहा में सावन और शिवरात्रि के दौरान कांवड़ियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर रविवार दोपहर 12 बजे से जीरो ट्रैफिक प्लान लागू किया ...और पढ़ें

फाइल।
HighLights
दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर जीरो ट्रैफिक प्लान
मंगलवार शाम तक प्रभावी
कांवड़ियों की सुरक्षा हेतु दोनों लेन आरक्षित
जागरण संवाददाता, अमरोहा। सावन माह के दूसरे सोमवार व शिवरात्रि के दौरान जलाभिषेक करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर बढ़ने लगी है। ऐसे में पुलिस जिले में हाईवे पर रविवार दोपहर 12 बजे से जीरो ट्रैफिक प्लान लागू कर दिया है। यानि हाईवे की दोनों लेन कांवड़ियों के लिए आरक्षित हैं। अब हाईवे पर किसी प्रकार का वाहन का संचालन नहीं होगा।
कांवड़ियों की सुरक्षा के मद्देनजर रविवार से जीरो ट्रैफिक प्लान
एसपी लखन सिंह यादव ने बताया कि कांवड़ियों की सुरक्षा के मद्देनजर गुरुवार से हाईवे पर वन-वे ट्रैफिक व्यवस्था लागू कर दी गई थी। परंतु अब कांवड़ियों की संख्या बढ़ने पर सभी रूट पर वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया गया है।
दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर मंगलवार शाम तक जीरो ट्रैफिक व्यवस्था लागू है। किसी भी प्रकार से वाहन को हाईवे पर नहीं चलने दिया जाएगा। दोनों लेन कांवड़ियों के लिए आरक्षित रहेंगी।
अमरोहा-मुरादाबाद व हापुड़ में लागू होगी व्यवस्था
एसपी ने बताया कि इस व्यवस्था के संबंध में मुरादाबाद व हापुड़ जनपद पुलिस को भी अवगत कराया गया है। बताया कि श्रावण कांवड़ यात्रा को सुरक्षित और सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। कांवड़ियों की सुरक्षा और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए ड्रोन कैमरों से लगातार निगरानी की जा रही है। श्रद्धालुओं और वाहन चालकों से सतर्कता बरतने की अपील की है।
यह भी पढ़ें- फूल-मालाएं, खुली जीप और ढोल-नगाड़े ... सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंकने के आरोपितों का स्वागत
पुलिस ने कांवड़ियों से हमेशा सड़क के बाईं ओर चलने और रात्रि यात्रा में रिफ्लेक्टिव जैकेट या पट्टी का प्रयोग करने को कहा है। वाहन चालकों को गति धीमी रखने व ओवरटेक न करने की सलाह दी गई है।
यह भी पढ़ें- कौन हैं 'फ्लाइंग कार' बनाने वाले अल्मोड़ा के रवि टम्टा? 20 की उम्र में बनाया हेलीकॉप्टर, 12 साल पुराना सपना किया पूरा