Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    अमरोहा: दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर डिवाइडर से टकराकर कार में लगी आग, चालक बाल-बाल बचा

    Updated: Wed, 15 Jul 2026 12:19 PM (IST)

    अमरोहा में दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर एक अधिवक्ता की कार में तकनीकी खराबी आने से वह डिवाइडर से टकराकर आग का गोला बन गई। चालक माधव विराज सिंह मामूली रूप से घ ...और पढ़ें

    अमरोहा में जली कार।

    अमरोहा में जली कार।

    HighLights

    1. अमरोहा में दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर कार दुर्घटना

    2. तकनीकी खराबी के कारण कार में लगी आग

    3. अधिवक्ता माधव विराज सिंह मामूली रूप से घायल

    जागरण संवाददाता, अमरोहा। बरेली के सिविल लाइंस निवासी अधिवक्ता माधव विराज सिंह बुधवार सुबह लगभग पांच बजे कार में सवार होकर दिल्ली जा रहे थे। लगभग पांच बजे जोया में दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर उनकी कार फ्लाईओवर पर पहुंची तो कार में तकनीकी फॉल्ट आ गया और कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई।

    देखते ही देखते कार में आग लग गई। कार चला रहे माधव विराज सिंह ने फौरन निकल कर खुद को बचाया। हादसे में वह मामूली रूप से घायल हुए हैं। आग का गोला बनी कार को देख कर लोगों की भीड़ लग गई।

    कार के इंजन में आई थी तेज आवाज

    दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। पीड़ित ने बताया कि हादसे से पहले कार के इंजन में तेज आवाज आई थी, जिससे लगता है कि कोई तकनीकी फॉल्ट होने के बाद कार अनियंत्रित हुई थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    यह भी पढ़ें- संत प्रेमानंद के अनुयायी के घर 2.90 करोड़ की चोरी का खुलासा: किराएदार सहित चार चोर गिरफ्तार, ₹2 C कैश-कार और जेवर बरामद

    यह भी पढ़ें- मैनपुरी: 14 KM सड़क के लिए कटेंगे 400 पेड़, पांच मीटर रोड चौड़ाई का काम शुरू

    खबरें और भी