योगी सरकार की घोषणा के बाद बंपर भर्ती, अमरोहा में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के 105 पद पर आवेदन
Anganwadi recruitmentअमरोहा में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के 105 रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक व पात्र महिला ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।
HighLights
अमरोहा में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के 105 पदों पर भर्ती।
आवेदन की अंतिम तिथि 24 सितंबर, ऑनलाइन करें अप्लाई।
आयु 18-35 वर्ष, चयन मेरिट के आधार पर होगा।
जागरण संवाददाता, अमरोहा। Anganwadi recruitment: योगी सरकार ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाओं का मानदेय बढ़ाने का एलान किया है। जनपद अमरोहा में अब आंगनबाड़ी के 105 रिक्त पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके लिए बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग ने 24 सितंबर तक आवेदन मांगे गए हैं। इच्छुक व पात्र महिला अभ्यर्थी विभागीय बेवसाइट के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं।
अमरोहा में 1430 केंद्र हैं संचालित
जिले में 1430 आंगनबाड़ी केंद्र संचालित हैं। इनमें 1325 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और 1250 सहायिका की तैनात हैं। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के 105 रिक्त पदों पर विभाग ने भर्ती निकाली है।
इन जगहों पर रिक्तियां
डीपीओ ज्ञान प्रकाश तिवारी ने बताया कि अमरोहा शहर में 10, अमरोहा देहात में 9, धनौरा में 26, गजरौला में 17, गंगेश्वरी में 6, हसनपुर में 12 तथा जोया परियोजना में 25 पदों पर रिक्तियां निकाली गई हैं। इनके लिए चार सितंबर से आवेदन मांगे जा रहे हैं और 24 सितंबर की रात 12 बजे तक स्वीकार किए जाएंगे। अभ्यर्थी की आयु एक जुलाई, 2026 को न्यूनतम 18 वर्ष एवं अधिकतम 35 वर्ष होनी चाहिए।
डीपीओ ने बताया कि चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा। आवेदन करने से पूर्व अभ्यर्थी पात्रता की शर्तों का गहनता से परीक्षण कर लें। ऑनलाइन आवेदन कर इच्छुक महिलाएं भर्ती प्रकि्रया में शामिल हो सकती हैं।
यह भी पढ़ें- चांदी के रथ और शेषनाग क्यों नहीं सजाए? बांकेबिहारी मंदिर में हाईपावर्ड कमेटी ने उठाए सवाल, जांच कमेटी बनाई
यह भी पढ़ें- यूपी से कब होगी मानसून की विदाई? सामने आया IMD का अपडेट; लखनऊ में आज बढ़ेगी उमस
