Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    अमरोहा में हत्या के बाद हंगामा: परिजनों ने सड़क पर शव रख लगाया जाम, बुलडोजर कार्रवाई की मांग

    Updated: Mon, 10 Aug 2026 07:07 PM (IST)

    अमरोहा के नौगावां सादात में दुकानदार सुधांशु की हत्या के बाद परिजनों ने शव रखकर अमरोहा-जोया मार्ग जाम किया। उन्होंने आरोपितों की गिरफ्तारी और उनके घर ...और पढ़ें

    मृतक के शव को ले जाने से रोकते स्वजन। जागरण

    मृतक के शव को ले जाने से रोकते स्वजन। जागरण

    HighLights

    1. पुलिस के समझाने पर पांच मिनट में खोला जाम, शाम को किया अंतिम संस्कार

    जागरण संवाददाता, अमरोहा। नौगावां सादात क्षेत्र के गांव गुलड़िया में दुकानदार सुधांशु की हत्या के मामले में सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद स्वजन और ग्रामीणों ने अमरोहा-जोया मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया। स्वजन आरोपितों की गिरफ्तारी के साथ उनके घर पर बुलडोजर चलाने की मांग कर रहे थे। मौके पर पहुंचे पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने समझाकर करीब पांच मिनट में जाम खुलवा दिया। शाम को पुलिस की मौजूदगी में शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। सुरक्षा के मद्देनजर गांव में पुलिस तैनात है।

    गांव गुलड़िया निवासी प्रतिपाल सिंह बजरी-बजरपुट की दुकान चलाते हैं। उनके दो बेटे प्रशांत और सुधांशु हैं। रविवार शाम करीब छह बजे सुधांशु घर से निकला था। आरोप है कि घर से करीब सौ मीटर दूर रहने वाले रामपाल सिंह के बेटे अरविंद ने उसे अपने घर के सामने रोककर उधार दिए रुपये वापस करने का तकादा किया।

    78761857

    इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि अरविंद ने तमंचा निकालकर सुधांशु के सीने में गोली मार दी। गोली लगने से सुधांशु गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर गया। स्वजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

    78761808

    घटना के बाद आक्रोशित स्वजन और ग्रामीणों ने आरोपित के घर को घेर लिया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया। घटना के बाद आरोपित फरार हो गया। मृतक के पिता प्रतिपाल सिंह की तहरीर पर पुलिस ने अरविंद, उसके पिता रामपाल, भाई गुरविंदर, वीरेश और पत्नी रविता के खिलाफ हत्या, जानलेवा हमला समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है।

    खबरें और भी

    78761777

    आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन टीमें गठित की गई हैं। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद स्वजन और ग्रामीण शव लेकर गांव जा रहे थे। इसी दौरान उन्होंने अमरोहा-जोया मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया।

    78760698

    वह आरोपितों की गिरफ्तारी और उनके घरों पर बुलडोजर चलाने की मांग कर रहे थे। पुलिस अधिकारियों ने समझाकर करीब पांच मिनट में जाम खुलवा दिया। शाम को पुलिस की मौजूदगी में अंतिम संस्कार कराया गया। गांव में एहतियातन पुलिस बल तैनात किया गया है।

    यह भी पढ़ें- 'जल लेकर मंदिर भी तो पहुंचना है...' हादसों से सबक ले अमरोहा पुलिस की नई पहल, हाईवे पर लगे 1000 होर्डिंग