Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    अमरोहा: आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से बैग छीनने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, रिलायंस पेट्रोल पंप के पास हुई थी वारदात

    Updated: Sat, 08 Aug 2026 10:09 PM (IST)

    बिजनौर स्टेट हाईवे पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से बैग छीनने वाले दो आरोपितों अयान और अरमान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से बैग छीनने वाले दो आरोपित गिरफ्तार।

    2. पुलिस ने छीना गया बैग, सात हजार रुपये बरामद किए।

    3. महंगे शौक पूरे करने के लिए की थी वारदात।

    जागरण संवाददाता, अमरोहा। बिजनौर स्टेट हाईवे पर रिलायंस पेट्रोल पंप के पास ई-रिक्शा सवार आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से बैग छीनकर फरार हुए दो आरोपितों को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया।

    पुलिस ने उनके कब्जे से छीना गया बैग, सात हजार रुपये की नकदी समेत अन्य सामान बरामद किया है। पुलिस अधीक्षक लखन यादव ने थाना पहुंचकर प्रेसवार्ता में घटना का राजफाश किया।

    क्षेत्र के गांव पेलीतगा निवासी रीता त्यागी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हैं। दो अगस्त को वह तहसील मुख्यालय पर जरूरी काम निपटाने के बाद ई-रिक्शा से गांव लौट रही थीं। रिलायंस पेट्रोल पंप के पास पीछे से बाइक सवार दो युवक पहुंचे। आरोप है कि उन्होंने झपट्टा मारकर कार्यकर्ता के हाथ से बैग छीन लिया और बाइक से फरार हो गए।

    पीड़िता के अनुसार, बैग में 20 हजार रुपये की नकदी और दो मोबाइल फोन थे। दोनों आरोपितों ने हेलमेट पहन रखा था, जिससे उनकी पहचान नहीं हो सकी। वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया व आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी।

    शनिवार सुबह पुलिस रामगंगा पोषक नहर के निकट वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बाइक सवार दो युवकों को पुलिस ने पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उनके पास से बैग, सात हजार रुपये की नकदी समेत अन्य सामान बरामद हुआ।

    पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपितों ने अपने नाम अयान व अरमान निवासी गांव रसूलपुर नगला, थाना चांदपुर, बिजनौर बताए। दोनों ने कार्यकर्ता से बैग छीनने की बात स्वीकार की। प्रेसवार्ता के दौरान सीओ अंजलि कटारिया, प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र सिरोहा आदि मौजूद रहे।

    खबरें और भी

    महंगे शौक के लिए की थी वारदात

    पुलिस के अनुसार पूछताछ में सामने आया कि दोनों आरोपित महंगे शौक पूरे करने के लिए आसानी से रुपये हासिल करना चाहते थे। इसी उद्देश्य से उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को निशाना बनाकर बैग छीनने की वारदात को अंजाम दिया।

    पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपितों का अभी तक कोई आपराधिक इतिहास सामने नहीं आया है। पुलिस बरामद सामान और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि आरोपितों ने इससे पहले किसी अन्य वारदात को अंजाम दिया है या नहीं।