Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    अमेठी में फंदे से लटका मिला किशोरी का शव, जांच में जुटी पुलिस

    Updated: Sun, 09 Aug 2026 02:00 PM (IST)

    अमेठी के बाजारशुकुल में एक किशोरी मानसी का शव शनिवार शाम घर में फंदे से लटका मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है, हालांकि ...और पढ़ें

    तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

    तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

    HighLights

    1. किशोरी मानसी का शव बाजारशुकुल स्थित घर में फंदे से मिला।

    2. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

    3. आत्महत्या के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया।

    संवाद सूत्र, बाजारशुकुल (अमेठी)। किशोरी का शव पूरे शनिवार शाम घर के अंदर साड़ी के सहारे फांसी के फंदे से लटका मिला। पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर कार्रवाई शुरू कर दी है। पूरे लदई दुबे गांव निवासी सजीवन पासी की पुत्री मानसी शनिवार शाम घर के अंदर कमरे में हुक से साड़ी के सहारे फांसी के फंदे से लटकी मिली।

    किशोरी को इस हालत में देखकर स्वजन के होश उड़ गए। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाकर कब्जे में ले लिया। बताया गया कि मानसी चार बहनों में दूसरे नंबर पर थी। बड़ी बहन की शादी हो चुकी है। वह अपने भाई राम मनोरथ एक बहन व पिता के साथ घर में रहती थी।

    उनकी मां की करीब आठ-नौ वर्ष पहले कैंसर की बीमारी से मृत्यु हो चुकी है। घटना के बाद परिवारजन में मातम छा गया। स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल है। किशोरी ने यह कदम क्यों उठाया इसका कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। थानाध्यक्ष विवेक वर्मा ने बताया कि घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

    यह भी पढ़ें- अमेठी में अंकित हत्याकांड पर बवाल: पुलिस के साथ झड़प के बाद पथराव और लाठीचार्ज, 25 पर FIR

    खबरें और भी