Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Amethi Lok Sabha Chunav Result 2024: अमेठी में स्‍मृति ईरानी को तगड़ा झटका! 50 हजार वोटों से आगे चल रहे केएल शर्मा ने क्‍या कहा?

    Updated: Tue, 04 Jun 2024 01:21 PM (GMT+05:30)

    Amethi Lok Sabha Chunav 2024 Result केएल शर्मा मूल रूप से लुधियाना के रहने वाले हैं। वह लंबे समय से गांधी परिवार के करीबी हैं। अमेठी व रायबरेली में व ...और पढ़ें

    अमेठी सीट से भाजपा उम्‍मीदवार स्‍मृति‍ ईरानी और कांग्रेस के केएल शर्मा।
    अमेठी सीट से भाजपा उम्‍मीदवार स्‍मृति‍ ईरानी और कांग्रेस के केएल शर्मा।

    एएनआई, अमेठी। लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Chunav 2024 Result)  में यूपी में भाजपा (BJP) को बड़ा झटका लगता द‍िख रहा है। अमेठी (Amethi Lok Sabha Election 2024) में स्‍मृति ईरानी करीब 62 हजार वोटों से पीछे चल रही हैं। कांग्रेस उम्मीदवार केएल शर्मा (KL Sharma) शुरुआती रुझानों में 50,758 वोटों से आगे चल रहे हैं। इस बीच उनकी प्रत‍िक्र‍िया सामने आई है। उन्‍होंने इसका श्रेय अमेठी की जनता और गांधी पर‍िवार को द‍िया है। उन्‍होंने ये भी कहा क‍ि अभी वोटों की ग‍िनती चल रही है, पर‍िणाम आने पर बात करेंगे।

    कांग्रेस नेता सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) के प्रतिनिधि व पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय सचिव किशोरी लाल शर्मा को पार्टी ने अमेठी से चुनावी मैदान में उतारा है। केएल शर्मा चुनावी रणनीति की कमान संभाल हुए थे।

    सोन‍िया गांधी के 'चाणक्‍य' हैं केएल शर्मा  

    केएल शर्मा मूल रूप से लुधियाना के रहने वाले हैं। वह लंबे समय से गांधी परिवार के करीबी हैं। अमेठी व रायबरेली में वही चुनावी रणनीति बनाने और संचालित करने का काम करते आए हैं। किशोरी लाल को सोनिया के लिए चाणक्य का किरदार निभाने वाला माना जाता है। वह 1983 से रायबरेली और अमेठी में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।