अंबेडकर नगर में उफान पर घाघरा नदी, चेतावनी स्तर के करीब पहुंचा जलस्तर
अंबेडकरनगर में घाघरा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है, जो चेतावनी स्तर के करीब पहुंच गया है। पिछले 15 घंटों में 42 सेंटीमीटर की वृद्धि हुई है और दोपहर ...और पढ़ें

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण
HighLights
घाघरा नदी का जलस्तर अंबेडकरनगर में तेजी से बढ़ रहा है।
पिछले 15 घंटों में नदी का जलस्तर 42 सेंटीमीटर बढ़ा।
जलस्तर चेतावनी लेवल से अब केवल 19 सेंटीमीटर नीचे।
संवाद सूत्र, टांडा (अंबेडकर नगर)। उतार-चढ़ाव के बीच घाघरा नदी उफनाने लगी है। नदी के जल स्तर में तेजी से वृद्धि हो रही है। चहुंओर हो रही वर्षा से नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। करीब ढाई सेमी प्रति घंटा के रफ्तार से नदी का जलस्तर बढ़ता जा रहा है। पिछले करीब 15 घंटे में नदी के जलस्तर में 42 सेंटीमीटर की वृद्धि हुई है।
सोमवार की सुबह 6:00 बजे नदी का जलस्तर 91.54 मीटर पर पहुंच गया है। चेतावनी लेवल 91.73मीटर से अब मात्र 19 सेंटीमीटर नीचे रह गया है। अनुमान है कि इसी तरह से जलस्तर बढ़ता रहा तो दोपहर तक बार तक नदी का जलस्तर चेतावनी लेवल के ऊपर पहुंच जाएगा।