Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    अंबेडकरनगर में 12 अगस्त तक रहेगा रूट डायवर्जन, बैरियरों पर पुलिस तैनात, कांवड़ यात्रा को लेकर सुरक्षा टाइट

    Updated: Sat, 08 Aug 2026 04:32 PM (IST)

    अंबेडकरनगर में कांवड़ यात्रा और सावन पूर्णिमा के मद्देनजर 12 अगस्त तक वाहनों का डायवर्जन लागू किया गया है। यह व्यवस्था विभिन्न तिथियों पर जारी रहेगी, ...और पढ़ें

    इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

    इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

    HighLights

    1. कांवड़ यात्रा और सावन पूर्णिमा के लिए यातायात डायवर्जन।

    2. 12 अगस्त तक वाहनों का डायवर्जन, पुलिस बैरियर पर तैनात।

    3. भारी और हल्के वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए गए।

    संवाद सूत्र, अंबेडकरनगर। दूसरा सोमवार 10 अगस्त है। कांवड़ यात्रा भी शुरू है। इसे देखते हुए शनिवार से वाहनों के डायवर्जन की व्यवस्था लागू कर दी गई है। यह 12 अगस्त की सुबह आठ बजे तक रहेगी। इसके बाद 14 अगस्त को सुबह आठ बजे से 17 अगस्त की रात्रि 11 बजे तक यातायात प्रतिबंध लागू रहेगा।

    इसी तरह चौथे सोमवार 24 अगस्त के मद्देनजर डायवर्जन 23 अगस्त की सुबह से 24 को रात्रि 11 बजे तक रहेगा। 28 अगस्त को सावन पूर्णिमा स्नान एवं मेला समापन पर यातायात डायवर्जन 27 अगस्त को सुबह आठ बजे से शुरू होगा, जो 28 अगस्त को रात्रि 11 बजे तक रहेगा।

    इस तरह बनाई गई है व्यवस्था : डायवर्जन के दौरान अयोध्या से आने वाले हल्के वाहन यादवनगर से मिझौड़ा चौराहा होते हुए महरुआ से अकबरपुर आ-जा सकेंगे। सुलतानपुर से आने वाले भारी वाहनों को पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर कट संख्या 136, 161 व 183 से भेजा जा रहा है।

    भारी वाहन प्रतिबंधित

    जौनपुर से आने वाले भारी वाहनों को सुरहुरपुर से पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के कट संख्या 183 से डायवर्ट किया गया है। मालीपुर से अकबरपुर आने वाले भारी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। आजमगढ़ से आने वाले भारी वाहनों को न्यौरी टोल प्लाजा से डायवर्ट कर गोरखपुर लिंक पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भेजा जा रहा है।

    खबरें और भी

    आजमगढ़ से राजेसुल्तानपुर की तरफ आने वाले वाहनों को चोरमरा कट से गोरखपुर लिंक पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर डायवर्ट किया गया है। संतकबीरनगर से आने वाले भारी वाहन जहांगीरगंज के बवली चौक से डायवर्ट होकर चोरमरा कट राजेसुल्तानपुर से गोरखपुर लिंक पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भेजे जा रहे हैं।

    बस्ती से आने वाले भारी वाहनों को अलीगंज के सम्हरिया चौराहा से धर्मपुर इनामीपुर पुल से अकबरपुर बाईपास होते हुए गौहन्ना चौराहे से पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर डायवर्ट किया गया है।

    यह भी पढ़ें- अंबेडकरनगर : कांवड़ियों के वेश में तैनात रहेंगे सुरक्षाकर्मी, ड्रोन-CCTV से होगी निगरानी; मंदिरों पर रहेगा पुलिस-PAC का पहरा

    लखनऊ से गोरखपुर, बस्ती, संतकबीरनगर, आजमगढ़ की तरफ जाने वाले वाहन पूर्वांचल एक्सप्रेसवे और गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे से आवागमन करेंगे। यातायात उपनिरीक्षक जयबहादुर यादव ने बताया कि शहर में मालीपुर, जलालपुर रोड बाईपास, बसखारी रोड न्यौतरिया, टांडा रोड कटरिया याकूबपुर बाईपास, महरुआ रोड भिखारीपुर बाईपास, दोस्तपुर रोड गौहन्ना चौराहा बाईपास, अयोध्या रोड फायर स्टेशन से नो-एंट्री लागू की गई है। शहर के हल्के वाहन तहसील तिराहा से डायवर्ट होकर शहजादपुर, गौहन्ना, महरुआ एवं मिझौड़ा चौराहा होते हुए यादवनगर से अयोध्या तक आवागमन कर सकेंगे।