Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    AMU में युवक से बदसलूकी, ‘छोटा पाकिस्तान’ बताकर दी हलाल करने की धमकी; पीड़ित ने कराया मुकदमा दर्ज

    By Jitendra Pandey Edited By: Prateek Gupta
    Updated: Fri, 17 Apr 2026 10:11 PM (IST)

    अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी परिसर में एक बाहरी युवक, डॉ. कुलवंत सिंह, के साथ बदसलूकी और धमकी का मामला सामने आया है। 14 अप्रैल को छात्रा से मिलने आए डॉ. ...और पढ़ें

    अलीगढ़ मुस्लिम यूनिर्वसिटी।

    अलीगढ़ मुस्लिम यूनिर्वसिटी।

    HighLights

    1. एएमयू परिसर में बाहरी युवक से बदसलूकी हुई।

    2. पीड़ित ने सिविल लाइन थाने में मुकदमा दर्ज कराया।

    जागरण संवाददाता, अलीगढ़। अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) परिसर में बाहरी युवक के साथ अभद्रता, धमकी और जबरन रोककर ले जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़ित ने सिविल लाइन थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है।

    अमरोहा के नगलिया मेव थाना गजरौला निवासी डा. कुलवंत सिंह ने बताया कि वह 14 अप्रैल को एएमयू कैंपस में अपनी परिचित बीटेक प्रथम वर्ष की छात्रा से मिलने पहुंचे थे। हास्टल के बाहर 5-10 मिनट बातचीत के बाद जैसे ही वह वापस जाने के लिए ई-रिक्शा देख रहे थे, तभी चार युवक वहां पहुंचे और गाली-गलौज शुरू कर दी।

    आरोप है कि एक युवक ने खुद को एमटेक छात्र बताते हुए कहा कि यहां सिर्फ मुस्लिम की चलती है। इसके बाद वीडियो बनानी शुरू कर दी गई। पीड़ित का आरोप है कि कुछ ही देर में 25-30 युवक और बुला लिए गए, जिन्होंने कैंपस को छोटा पाकिस्तान बताते हुए धमकी दी कि तुझे काटकर हलाल कर देंगे। किसी को पता भी नहीं चलेगा।

    डरे युवक ने तत्काल डायल 112 पर कॉल कर मदद मांगी। इसी बीच प्राक्टोरियल टीम पहुंची और युवक को अपने साथ कार्यालय ले गई। आरोप है कि वहां उसका मोबाइल भी छीन लिया गया। बाद में पहुंची डायल 112 पुलिस ने पूछताछ के बाद युवक को सुरक्षित कैंपस के बाहर छोड़ा। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है।