अलीगढ़ में पूर्व राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान बोले- देश के विकास के लिए महिलाओं की भागीदारी अनिवार्य, तीन तलाक में 96% कमी
केरल के पूर्व राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने कहा कि देश के विकास के लिए महिलाओं की भागीदारी अनिवार्य है। महिला आरक्षण बिल से संसद में उनका प्रतिनिधित्व ...और पढ़ें

अलीगढ़ में आए केरल के पूर्व राज्यपाल।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, अलीगढ़। केरल के पूर्व राज्यपाल और केंद्रीय मंत्री आरिफ मोहम्मद खान ने कहा कि किसी भी देश या समाज के विकास के लिए महिलाओं की भागीदारी अनिवार्य है। महिला आरक्षण बिल से संसद में महिलाओं का प्रतिनिधित्व बढ़ने से न केवल उनका सशक्तिकरण होगा, बल्कि यह पूरे समाज को मजबूत करेगा।
केरल के पूर्व राज्यपाल का अलीगढ़ आगमन पर किया स्वागत
आरिफ खान ने कहा कि एक महिला घर में बच्चों की शिक्षा और संस्कार को सुनिश्चित करती है, जो राष्ट्र के निर्माण में अहम भूमिका निभाता है। पूर्व राज्यपाल शुक्रवार को कासगंज में एक निजी कार्यक्रम में जाते समय सिविल लाइन क्षेत्र में नगला मल्लाह स्थित हनीफा मंजिल में मुशीर अहमद खान उर्फ पप्पू के आवास पर रुके थे। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि समाज में सकारात्मक बदलाव के लिए नई चेतना पैदा करना बेहद जरूरी है।
मुस्लिम तलाक के मामलों में कमी आई
पूर्व राज्यपाल ने कहा कि तीन तलाक कानून के बाद मुस्लिम समाज में तलाक के मामलों में लगभग 96 प्रतिशत की कमी आई है। बिहार की राजनीति कहा कि एनडीए की सरकार वहां जनता के जनादेश से बनी है और निरंतर कार्य कर रही है। कहा, देश केवल भौगोलिक सीमा नहीं, बल्कि हमारी साझा विरासत और पहचान है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे शिक्षा को केवल डिग्री तक सीमित न रखें, बल्कि उसमें संस्कार, अनुशासन और नैतिक मूल्यों को भी शामिल करें।
लाला रुख कोठी पर भी गए
इसके अलावा वह एएमयू के पूर्व छात्र संघ के पूर्व उपाध्यक्ष हैदर अली खान ‘असद’ के दोदपर स्थित लाला रुख कोठी पर भी गए। जहां एएमयू के पूर्व कुलपति प्रो. मोहम्मद गुलरेज, हैदर अली खान ‘असद’, जिम प्रशिक्षक मजहर उल कमर, असलम क़दीर, एसएम रज़ा, डा. नज़र अब्बास ने पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।