विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Aligarh News: मच्छर भागने के लिए जलाई काइल से लगी कमरे में आग, दम घुटने से बच्ची की मौत, दंपती की हालत गंभीर

By Jagran NewsEdited By: Abhishek Saxena
Published: Sat, 17 Jun 2023 01:14 PM (IST)

Aligarh News In Hindi मार्टीन से कमरे में लगी आग लगने से दंपत्ति झुलसे और बच्ची की मृत्यु हुयी। इस ...और पढ़ें

Aligarh News: मार्टीन से कमरे में लगी आग, दंपत्ति झुलसे , बच्ची की मृत्यु
Aligarh News: मार्टीन से कमरे में लगी आग, दंपत्ति झुलसे , बच्ची की मृत्यु

अलीगढ़, जागरण संवाददाता। अलीगढ़ में थाना गांधीपार्क क्षेत्र के बुद्ध विहार डोरी नगर स्थित एक घर में मच्छर मारने के लिए जलाई गई मार्टीन से कमरे में आग लग गई। दम घुटने से बच्ची जानवी की मौत हो गई। आग से दंपत्ति भी झुलस गये। दोनों को जेएन मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया।

मच्छरों को भगाने के लिए लगी थी मार्टिन

शुक्रवार देर रात डोरी नगर बुद्ध विहार निवासी मनोज कुमार अपनी पत्नी भावना और बच्ची जानवी के साथ कमरे में सो रहे थे। उनके माता पिता बाहर बरामदे में थे। देर रात मार्टीन से बेड में आग लग गई। कमरे में धुआं भर गया। जिसके बाद सभी लोग जागे और आग बुझाने में लग गये।

दम घुटने से बच्ची की मौके पर ही मृत्यु हो गई। भावना व मनोज को इलाज के लिए जेएन मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने गंभीर हालत में मनोज को दिल्ली एम्स रैफर कर दिया है।