Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मोदी-योगी की अपील का असर, AMU कुलपति और कमिश्नर की पहल; अब Online होंगी बैठकें

    By Digital Desk Edited By: Prateek Gupta
    Updated: Thu, 14 May 2026 01:53 PM (IST)

    प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी की अपील के बाद एएमयू कुलपति और अलीगढ़ मंडलायुक्त ने प्रशासनिक बैठकों को ऑनलाइन करने का निर्णय लिया है। इस पहल से ...और पढ़ें

    अलीगढ़ का एएमयू परिसर।

    अलीगढ़ का एएमयू परिसर।

    HighLights

    1. एएमयू कुलपति ने ऑनलाइन बैठकों का निर्णय लिया।

    2. मंडलायुक्त ने भी ऑनलाइन व्यवस्था लागू की।

    जागरण संवाददाता, अलीगढ़। पीएम नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अपील के बाद एएमयू कुलपति प्रो. नईमा खातून ने प्रशासनिक स्तर पर होने वाली बैठकों को ऑनलाइन करने का निर्णय लिया है। शिक्षकों को बैठक के लिए अब वाहनों से नहीं आना पड़ेगा।

    एएमयू रजिस्ट्रार प्रो. आसिम जफर ने बताया कि प्रधानमंत्री की अपील के बाद तय किया गया है कि प्रशासनिक भवन में होने वाली बैठक अब ऑनलाइन होंगी। डीन, चेयरमैन व अन्य अधिकारियों को वाहनों से प्रशासनिक भवन आने की जरूरत नहीं होगी।

    भविष्य में ई-कार भी खरीदने पर विचार चल रहा है। वहीं, मंडलायुक्त संगीता सिंह के निर्देश पर यह व्यवस्था लागू की गई है। वहीं कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है।

    मंडलायुक्त की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार विकास कार्यों की समीक्षा बैठक 15 मई को दोपहर तीन बजे मंडलायुक्त की अध्यक्षता में ऑनलाइन होगी।

    इसके अलावा कर-करेत्तर, राजस्व संग्रह व सामान्य राजस्व प्रशासन से जुड़ी बैठक भी अपर आयुक्त प्रशासन की अध्यक्षता में ज़ूम प्लेटफार्म पर आयोजित की जाएगी।

    संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय पर लिंक के माध्यम से जुड़ने व सभी आवश्यक सूचनाओं के साथ प्रतिभाग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

    प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार मंडल स्तर की बैठकों में चारों जिलों से बड़ी संख्या में अधिकारियों व वाहनों की आवाजाही होती है। ऑनलाइन व्यवस्था लागू होने से सरकारी वाहनों का संचालन कम होगा। ईंधन की बचत होगी और अधिकारियों का समय भी बचेगा।

    इसके साथ ही अनावश्यक यात्रा से होने वाले खर्च में भी कमी आएगी। मंडल प्रशासन की इस पहल को पर्यावरण संरक्षण व संसाधनों की बचत की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

    अमेरिका-ईरान युद्ध के बाद तेल संकट के बीच प्रधानमंत्री ने कम से कम वाहनों के प्रयोग की अपील की है।

    खबरें और भी