यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
IAS Transfer In UP: कानपुर नगर के डीएम विशाख जी. संभालेंगे अलीगढ़, डेढ़ साल डीएम रहे इंद्र विक्रम सिंह गाजियाबाद भेजे
IAS Transfer In Uttar Pradesh इंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि अलीगढ़ में उन्हें जनता का भरपूर सहयोग मिला। इसी के चलते वह इन कामों को पूरा कर सके। अलीगढ़ ...और पढ़ें

HighLights
- अलीगढ़ के डीएम इंद्र विक्रम सिंह गाजियाबाद के नए डीएम
- जोगिन्द्र सिंह पीलीभीत के डीएम बने
राज्य ब्यूरो, लखनऊ/अलीगढ़। प्रदेश सरकार ने सोमवार की देर रात 19 आइएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। इनमें अलीगढ़ के समेत आठ जिलाधिकारी भी शामिल हैं। इनमें से कई अधिकारी एक ही स्थान पर तीन वर्ष से तैनात थे। इन्हें चुनाव आयोग के निर्देश पर हटाया गया है।
अलीगढ़ के डीएम इंद्र विक्रम सिंह को इसी पद पर गाजियाबाद भेजा गया है। कानपुर नगर के डीएम विशाख जी. को अलीगढ़ का डीएम बनाया गया है। आगरा के मुख्य विकास अधिकारी ए. मनिकंडन को बरेली विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष बनाया गया है।
बरेली विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष जोगिन्द्र सिंह को पीलीभीत का डीएम बनाया गया है। गाजियाबाद के डीएम आरके सिंह को कानपुर नगर का डीएम बनाया गया है। फर्रुखाबाद के डीएम संजय कुमार सिंह प्रथम को रामपुर भेजा गया है। रामपुर के डीएम रविंद्र मंदर को जौनपुर डीएम बनाया गया है।
ये भी पढ़ेंः UP Weather News: मौसम ने दी यूपी के लोगों को राहत भरी खबर, शीतलहर की कई जिलों से विदाई, कड़ाके की ठंड से मिलेगी राहत
डेढ़ साल अलीगढ़ में डीएम रहे इंद्र विक्रम सिंह
डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने जून 2022 में कार्यभार ग्रहण किया था। इन्होंने यहां डेढ़ साल की अवधि में अपने पुराने अनुभव का फायदा उठाते हुए काफी विकास कार्य किए। सरकार की प्राथमिकता वाले निर्माण कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाया। सतत निगरानी से राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय का निर्माण समय पर पूरा कराया। पुराने कलक्ट्रेट परिसर में भी जीर्णोद्धार से नया रूप देने का प्रयास किया।
नगर निकाय चुनाव भी शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया। किसानों से लेकर व्यापारी वर्ग तक में डीएम की अच्छी पहचान थी।

