Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पैसे लेकर भी नहीं दिया कनेक्शन, बिजली चोरी का 61 हजार का नोटिस लेकर घूम रहा पीड़ित; अलीगढ़ का है मामला

    By Krishna Chandra Dargarh Edited By: Prateek Gupta
    Updated: Mon, 20 Apr 2026 09:09 PM (IST)

    अलीगढ़ में एक व्यक्ति से घरेलू कनेक्शन के नाम पर पैसे लिए गए लेकिन कनेक्शन नहीं दिया गया, बाद में उसे बिजली चोरी का नोटिस मिला। उपभोक्ता समाधान के लिए ...और पढ़ें

    सांकेतिक तस्वीर।

    सांकेतिक तस्वीर।

    HighLights

    1. घरेलू कनेक्शन के नाम पर सात हजार रुपये लिए

    2. बिजली चोरी का 61 हजार का नोटिस जारी

    जागरण संवाददाता, अलीगढ़। भुजपुरा के मुल्लापाड़ा में रहने वाले शेखर ने घरेलू कनेक्शन के लिए आवेदन किया था। बिजलीघर के एक लाइनमैन ने उनसे कनेक्शन के नाम पर सात हजार रुपये ले लिए। जब कनेक्शन नहीं हुआ तो उन्होंने लाइनमैन से कहा तो उसने 100 रुपये की रसीद काट कर दे दी।

    यह कहकर तार डाल दिया कि मीटर बाद में लग जाएगा। बिजली चलाओ। कुछ दिन बाद चेकिंग में बिजली चोरी का आरोप लगाते हुए 61 हजार रुपये का नोटिस जारी कर दिया। बिजलीघर पर धरने के दौरान उस समय एसडीओ ने समाधान का आश्वासन दिया लेकिन 20 दिन हो गए कोई समाधान नहीं निकला।

    उपभोक्ता ने लाल डिग्गी बिजलीघर के चक्कर भी लगाए। उधर, स्मार्ट मीटर के बिल अधिक आने और समय पर बिजली न जुड़ने जैसी शिकायतों को लेकर उपभोक्ता बिजलीघरों पर पहुंच रहे हैं। शिविरों पर भी मौजूद स्टाफ से नोकझोंक भी हो रही है।

    13 मार्च को लागू की गई व्यवस्था में जिले में अब तक दो लाख से अधिक लोगों की बिजली कट चुकी है। इसमें अधिकांश लोग बिजली जुड़वा भी चुके हैं। विभाग की ओर से उपभोक्ताओं की शिकायतों के समाधान के लिए हेल्पडेस्क भी बनाई हैं। बिजलीघरों पर शिविर भी लगा गए हैं।

    खबरें और भी

    अभी तक प्रीपेड मीटरों को पोस्टपेड में बदलने का आदेश स्थानीय स्तर पर नहीं है। उपभोक्ता बार-बार बदलने की मांग कर रहे हैं।


    कनेक्शन न करने और बिजली चोरी पकड़ने पर नोटिस देने की शिकायत मेरे पास नहीं आई है। शिकायत आने पर निस्तारण कराया जाएगा।
    अरविंद नायक, चीफ इंजीनियर