विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Aligarh: भाभी ने 5 साल के देवर की हत्या कर शव कुएं में फेंका, शादी के 10 महीने बाद हुई इस घटना से सब रह गए दंग

By Sumit Kumar SharmaEdited By: Vinay Saxena
Updated: Thu, 21 Sep 2023 10:53 PM (IST)

अलीगढ़ में दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। एक महिला ने घरेलू कलह में अपने पांच वर्षीय देवर की कंबल से मुंह दबाकर हत्या कर दी। शव को बोरे में कूड़े क ...और पढ़ें

मह‍िला की हरकत से हर कोई हैरान है।- सांकेत‍िक तस्‍वीर
मह‍िला की हरकत से हर कोई हैरान है।- सांकेत‍िक तस्‍वीर

HighLights

  1. गांव बरानदी में हुई घटना, शव को बोरे में रखकर कुएं में फेंका, आरोपित को पुलिस ने पकड़ा
  2. 10 माह पूर्व हुई शादी, मायके जाने को लेकर पति व सास-ससुर से करती थी कलह

हरदुआगंज, संवाद सूत्र। यूपी के अलीगढ़ में गांव बरानदी में गुरुवार को दिल दहलाने वाली घटना हुई। एक महिला ने घरेलू कलह में अपने पांच वर्षीय देवर की कंबल से मुंह दबाकर हत्या कर दी। शव को बोरे में कूड़े के साथ भरकर गांव के बाहर कुएं में फेंक आई। बोरे को बालक की बहन से ही उठवाया। आरोपित महिला को गिरफ्तार कर लिया है।

बरानदी निवासी शिवम सुबह सात बजे पिता विसंबर व माता के साथ मजदूरी करने के लिए शहर चला गया था। घर पर पत्नी मरीयम, छोटी बहन किरन, अन्नू और सबसे छोटा पांच वर्षीय भाई बादल था। सभी बच्चे खाना खाने के बाद मोहल्ले में ही खेलने चले गए। सुबह करीब साढ़े दस बजे भाभी मरीयम देवर बादल को घर बुला लाई और उसकी हत्या कर दी।

यह भी पढ़ें: दहेज में नहीं मिली कार और 10 लाख तो पत्नी को हनीमून पर ले गया अंडमान&निकोबार, फिर पति ने वहां की ये गंदी हरकत

शव को ठिकाने लगाने के लिए बोरे में घर का कूड़ा व राख भरा। उसी में शव को रख लिया। अन्य बच्चे जब घर लौटकर आए तो उन्हें बादल नहीं दिखा। भाभी से उन्होंने पूछा भी, लेकिन उसने सही जवाब नहीं दिया। बच्चों से गांव के लोगों को बालक के गायब होने की जानकारी मिली तो तलाश शुरू कर दी। ग्रामीणों ने महिला को बोरा ले जाते हुए कुएं की तरफ देखा था। शक होने पर मकान से डेढ़ सौ मीटर दूर कुएं में देखा तो बादल का हाथ नजर आया। महिला ने अपना जुर्म भी स्वीकार कर लिया। पति शिवम ने मरियम के खि‍लाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। 

यह भी पढ़ें: UP News: प्रेम‍िका के साथ आपत्तिजनक स्‍थि‍त‍ि में था शख्‍स, कमरे में अचानक आ गई पत्नी, फ‍िर हुआ ये सब

खुद मर जाऊंगी या किसी को मार दूंगी

शिवम ने पंजीकृत कराए मुकदमा में कहा है कि मरीयम मायके जाने को लेकर कलह करती थी। समझाने पर नहीं मानती थी। कहती थी कि किसी दिन खुद मर जाऊंगी या किसी को मार दूंगी। पुलिस के अनुसार शिवम पांच भाई-बहनों में सबसे बड़ा है। 16 अगस्त को शिवम की सात वर्षीय बहन परी की मृत्यु हो गई थी। तब मृत्यु का कारण बीमारी बताया गया। इस घटना के बाद स्वजन अब मरीयम पर ही शक जता रहे हैं। महिला का मायका कासगंज के थाना अमापुर क्षेत्र के गांव डेगरी में है। चार नवंबर 2022 को उसकी शादी हुई थी। उसकी उम्र शिवम से अधिक है।

महिला ने घरेलू कलह में देवर की हत्या की है। पूछताछ में बताया कि उसने कंबल से मुंह दबाकर हत्या की है। पोस्टमार्टम में मृत्यु का कारण स्पष्ट होगा।- पलाश बंसल, एसपी देहात