Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    अलीगढ़: एएमयू के बीटेक और एमटेक छात्रों ने की थी डाक्टर से अभद्रता, गिरफ्तार

    Updated: Mon, 20 Apr 2026 01:09 PM (IST)

    अलीगढ़ में एएमयू कैंपस के पास एक डॉक्टर से अभद्रता करने के आरोप में सिविल लाइन पुलिस ने दो छात्रों को गिरफ्तार किया है। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. एएमयू कैंपस में डॉक्टर से छात्रों ने की अभद्रता।

    2. सीसीटीवी फुटेज से दो बीटेक, एमटेक छात्र गिरफ्तार।

    3. पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा।

    17 अप्रैल को डाक्टर की तहरीर पर सिविल लाइंस थाना पुलिस ने दर्ज किया था मुकदमा

    जागरण संवाददाता, अलीगढ़। एएमयू कैंपस के पास पीलीभीत के डाक्टर से अभद्रता करने के मामले में सिविल लाइन पुलिस ने एएमयू में अध्ययनरत बीटेक और एमटेक छात्रों को सीसीटीवी के माध्यम से पहचान कर गिरफ्तार किया है। युवा डाक्टर एएमयू में अपनी छात्रा मित्र से मिलने आया था। तभी छात्रों ने अपने साथियों के साथ अभद्रता कर धमकी दी थी।

    अमरोहा के गजरौला क्षेत्र के नगल्या मेव निवासी डा. कुलवंत सिंह ने बताया कि 17 अप्रैल को वह एएमयू कैंपस में अपनी मित्र छात्रा से मिलने आए थे। मुलाकात के बाद जब वह लौट रहे थे, तभी कुछ युवकों ने उन्हें घेर लिया और अभद्रता करने लगे।

    आरोप है कि एक युवक ने खुद को एमटेक द्वितीय वर्ष का छात्र बताते हुए गाली-गलौज की और अन्य साथियों को भी मौके पर बुला लिया। डाक्टर ने बताया कि युवकों ने उनका वीडियो बनाना शुरू कर दिया और गंभीर धमकियां दीं।

    खुद को घिरा देख उन्होंने तत्काल डायल-112 पर फोन कर मदद मांगी। सूचना पर विश्वविद्यालय की प्राक्टर टीम मौके पर पहुंची और उन्हें प्राक्टर कार्यालय ले गई। कुछ देर बाद पुलिस भी पहुंची और आवश्यक जानकारी लेने के बाद उन्हें सुरक्षित बाहर भिजवाया गया।

    खबरें और भी

    एसपी सिटी आदित्य बंसल ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दो आरोपितों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार छात्रों में शहबाज (सुलेमान हाल), निवासी गाजीपुर-डिबाई और नजीब (किदवई हाउस), निवासी शीशगढ़ बरेली शामिल हैं। इनमें एक एमटेक और दूसरा बीटेक का छात्र है। पुलिस ने दोनों को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा है। मामले में शामिल अन्य आरोपितों की तलाश की जा रही है।