सोते समय पति का गला दबाकर कर दी हत्या; अलीगढ़ पुलिस को मिले सबूत तो पत्नी को भेजा जेल
अलीगढ़ के सुजानपुर गांव में 34 वर्षीय विकास की मौत आत्महत्या नहीं, बल्कि हत्या निकली। पुलिस जांच में सामने आया कि पत्नी रेनू चौहान ने विवाद के बाद विक ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।
HighLights
विकास की मौत आत्महत्या नहीं, हत्या निकली।
पुलिस ने रेनू को गिरफ्तार कर जेल भेजा।
संवाद सूत्र, जागरण खैर (अलीगढ़)। गांव सुजानपुर गांव में 34 वर्षीय युवक विकास की मौत के मामले में बड़ा राजफाश हुआ है। पुलिस जांच में यह मामला आत्महत्या नहीं, बल्कि हत्या का निकला। पुलिस ने मृतक की पत्नी रेनू चौहान को गिरफ्तार कर बुधवार की शाम कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
मामले में मृतक के मामा जनपद कासगंज के थाना अमापुर के सरसई नरू निवासी सत्येंद्र सिंह पुत्र महेंद्र पाल सिंह ने मुकदमा दर्ज कराया था। उन्होंने खैर कोतवाली में तहरीर देकर मांजे की पत्नी रेनू चौहान पर हत्या का गंभीर आरोप लगाया था। तहरीर के साथ उन्होंने कुछ वीडियो साक्ष्य भी पुलिस को सौंपे थे, जिससे मामला संदिग्ध हो गया।
पुलिस ने पत्नी से पूछतांछ की। पुलिस ने राजफश करते हुए कि आरोपित रेनू चौहान ने विकास का गला दबा कर हत्या की है। 30 जनवरी की रात विकास का पत्नी से विवाद हुआ था। दूसरे दिन सुबह विकास फांसी के फंदे पर लटका देखा गया। पड़ोसी मौके पर पहुंचे और शव को नीचे उतारा गया।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। दो फरवरी को इस मामले में नया मोड़ तब आया जब विकास के मामा ने कोतवाली में तहरीर दी। मृतक के मामा की तहरीर पर पत्नी रेनू के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ। पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।