Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    जौहर विश्वविद्यालय मुद्दे पर अलीगढ़ में सपाइयों ने किया प्रदर्शन, पुलिस से हुई जमकर नोकझोंक

    By Digital Desk Edited By: Prateek Gupta
    Updated: Fri, 24 Jul 2026 02:23 PM (IST)

    अलीगढ़ में समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने जौहर विश्वविद्यालय से जुड़े मुद्दे पर प्रदर्शन किया। इस दौरान पुतला दहन के प्रयास पर पुलिस से नोकझोंक और धक ...और पढ़ें

    अलीगढ़ में प्रदर्शन के दौरान पुलिस से खींचतान करते सपाई।

    अलीगढ़ में प्रदर्शन के दौरान पुलिस से खींचतान करते सपाई।

    जागरण संवाददाता, अलीगढ़। रामपुर स्थित जौहर विश्वविद्यालय से जुड़े मुद्दे को लेकर समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। इस दौरान पुतला दहन का प्रयास करने पर पुलिस ने कार्यकर्ताओं को रोक दिया, जिससे दोनों पक्षों के बीच नोकझोंक और धक्का-मुक्की हो गई। कुछ देर तक मौके पर तनावपूर्ण स्थिति बनी रही।

    सपा कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने उन्हें पुतला फूंकने से रोका, जिसके बाद विवाद बढ़ गया। इसी दौरान सिविल लाइंस थाना प्रभारी पर पिस्टल निकालने का आरोप भी लगाया गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और काफी देर तक पुलिस व प्रदर्शनकारियों के बीच बहस होती रही

    प्रदर्शन कर रहे सपा नेताओं ने इसे लोकतांत्रिक तरीके से विरोध दर्ज कराने के अधिकार का हनन बताते हुए पुलिस कार्रवाई पर आपत्ति जताई। वहीं पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए प्रदर्शनकारियों को शांत कराया।