Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बीयर पिलाने से मना किया तो कारोबारी से छीने 60 हजार रुपये, अलीगढ़ में आरोपी गिरफ्तार

    Updated: Sun, 09 Aug 2026 06:31 PM (IST)

    अलीगढ़ में बीयर पिलाने से मना करने पर एक काले तेल कारोबारी से 60 हजार रुपये लूट लिए गए। पुलिस ने आरोपी सतेंद्र को गिरफ्तार कर 55 हजार रुपये बरामद किए, ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. बीयर पिलाने से मना करने पर हुई लूटपाट।

    2. कारोबारी गुड्डू से 60 हजार रुपये छीने गए।

    3. पुलिस ने आरोपी सतेंद्र को गिरफ्तार कर 55 हजार बरामद किए।

    जागरण संवाददाता, अलीगढ़। बीयर पिलाने से मना करना काले तेल कारोबारी को भारी पड़ गया। इब्राहिमपुर स्थित ठेके पर मिले एक युवक ने पहले बीयर पिलाने की मांग की।

    कारोबारी ने विरोध किया तो आरोपित ने उसके साथ मारपीट की और जेब में रखे 60 हजार रुपये छीनकर फरार हो गया। पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से घटना से संबंधित 55 हजार रुपये बरामद किए गए हैं।

    घटना पांच अगस्त की है। पुलिस के अनुसार नीबरी निवासी कारोबारी गुड्डू इब्राहिमपुर स्थित ठेके पर बीयर लेने गया था। इसी दौरान वहां उसकी मुलाकात हैवतपुर फगोई, सदलपुर थाना लोधा निवासी सतेन्द्र से हो गई।

    आरोप है कि सतेन्द्र ने उससे बीयर पिलाने के लिए कहा। कारोबारी ने इससे इनकार किया तो आरोपित ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद जेब में रखे 60 हजार रुपये निकालकर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया।

    मामले में पीड़ित की तहरीर पर रोरावर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने तलाश के बाद सतेन्द्र गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर घटना से संबंधित 55 हजार रुपये बरामद किए गए।

    सतेन्द्र के खिलाफ रोरावर और लोधा थाने में पहले से भी मुकदमे दर्ज हैं। इनमें मारपीट, धमकी और अन्य धाराओं से संबंधित मामले शामिल हैं।

    नाबालिग से गैंग रेप में गिरफ्तार

    अलीगढ़: गांधीपार्क थाना पुलिस ने नाबालिग से गैंग रेप और मारपीट के मामले में फरार एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। आरोपित की गिरफ्तारी मुकदमे में विवेचना के दौरान धाराएं बढ़ाए जाने के बाद की गई। मामले में एक अन्य आरोपित को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

    पुलिस के अनुसार, 18 मई 2026 को वादिया ने अपनी नाबालिग पुत्री के साथ गलत काम करने और मारपीट का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। मामले में मुकदमा दर्ज किया गया था। इस मामले में सूरज निवासी बापूनगर, थाना गांधीपार्क, हाल निवासी कुम्हार वाली गली, नौरंगाबाद छावनी फरार चल रहा था। शनिवार को उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया। 

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- दिल्ली में जुए के बड़े रैकेट का पर्दाफाश, 22 गिरफ्तार; 6.20 लाख रुपये बरामद