Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    स्वीमिंग पूल में डूबने से सात साल के मासूम बच्चे की मौत, परिवार के लोगों ने संचालक पर लगाया हत्या का आरोप

    By Anil Goyal Edited By: Prateek Gupta
    Updated: Fri, 15 May 2026 10:30 PM (IST)

    अलीगढ़ के खैर में एक निजी स्विमिंग पूल में तैराकी सीखने गए सात वर्षीय बच्चे शौर्य की डूबने से मौत हो गई। पीड़ित पिता ने स्विमिंग पूल संचालक पर हत्या क ...और पढ़ें

    पूल में डूबने से मृतक शौर्य। फाइल फोटो

    पूल में डूबने से मृतक शौर्य। फाइल फोटो

    HighLights

    1. सात वर्षीय शौर्य की दर्दनाक मौत हुई।

    2. पिता ने संचालक पर हत्या का आरोप लगाया।

    संवाद सूत्र, खैर (अलीगढ़)। खैर में दर्दनाक हादसा हुआ। तैराकी सीखने गए प्राइवेट स्विमिंग पूल में डूबने से बच्चे की मौत हो गई। गांव धुंधीनगला निवासी पीड़ित राजकुमार पुत्र राजवीर ने स्वीमिंग संचालक के खिलाफ हत्या का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी है।

    पीड़ित का आरोप है कि उसका सात वर्षीय बेटा शौर्य शुक्रवार की सुबह से लापता था। शाम को उसे सूचना मिली कि क़स्बा के पुरानी तहसील स्थित स्वीमिंग पूल में एक नाबालिग बच्चा जिसकी उम्र सात वर्ष मृत पड़ा है।

    इतना सुनकर पीड़ित वहां गया और अपने बेटे की पहचान की तो उसके होश उड़ गए। घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का मुआयना किया।

    पीड़ित पिता का आरोप है की अज्ञात लोगों ने स्वीमिंग पूल संचालक के साथ मिलकर डुबोकर हत्या कर दी है। घटना के बाद पुलिस ने बच्चे का शव कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है। बता दें कि मृतक शौर्य दो भाइयों में छोटा था।

    बेटे की मौत के बाद मां राधा का रो-रोकर बुरा हाल है। इस घटना के बाद क़स्बा में आक्रोश है लोगों का आरोप है कि अवैध रूप से चल रहे ऐसे स्वीमिंग पूलों पर प्रशासन की कोई निगरानी नहीं है और सुरक्षा मानकों का उल्लंघन किया जा रहा है।

    खबरें और भी

    लोगों ने ऐसे पूलों को तत्काल बंद कराने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग की है। सवाल है कि कस्बा से बच्चे का घर व गांव करीब तीन किलोमीटर है बच्चा वहां कैसे पहुंचा कौन उसके साथ था। घटना के बाद साथी छोड़ कर भाग गए। स्वीमिंग संचालक भी फरार है।

    इंस्पेक्टर संजीव कुमार ने बताया कि पीड़ित पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।