गाजियाबाद की महिला से राहुल बनकर शादी और होटल में दुष्कर्म, आदिल की खुली हकीकत, अलीगढ़ में प्रधान समेत पांच हुए गिरफ्तार
गाजियाबाद की एक महिला के साथ अलीगढ़ के ग्रीन पार्क होटल में दुष्कर्म, बंधक बनाने और मारपीट के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मुख्य आरोपी ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।
जागरण संवाददाता, अलीगढ़। जीटी रोड पर बोनेर के पास ग्रीन पार्क होटल में गाजियाबाद निवासी महिला के साथ दुष्कर्म, बंधक बनाकर रखने और मारपीट के मामले में पुलिस ने पांच आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। आरोप है कि होटल में साजिश के तहत एक महिला, प्रधान और एक पत्रकार भी इस साजिश में शामिल थे।
एसपी सिटी आदित्य बंसल ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की गई है। पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि फरवरी में उसकी मुलाकात गाजियाबाद में अलीगढ़ निवासी युवक आदिल अहमद से हुई थी, जिसने अपनी पहचान हिंदू युवक राहुल बनकर बताई।
उसने दोस्ती के बाद चार अप्रैल को बहला-फुसलाकर अलीगढ़ के बोनेर चौराहे के पास स्थित ग्रीन पार्क होटल में ले आया। वहां कमरे में उसे बंधक बनाकर रखा गया। इस दौरान मुख्य आरोपित और होटल संचालक वीरु ने महिला के तीन वर्षीय बच्चे की हत्या की धमकी देकर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया।
पीड़िता का आरोप है कि लक्ष्मी, लवकुश और प्रमोद (प्रधान) आरोपितों ने मिलकर उसकी जबरन शादी होटल के अंदर ही शादी तक करा दी। इसके बाद पैसों की मांग की। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई। साथ ही उसका मंगलसूत्र और करीब तीन लाख रुपये भी आरोपितों ने अपने कब्जे में ले लिए।
खबरें और भी
किसी तरह महिला अपने बच्चे के साथ होटल से बाहर निकली, लेकिन वहां भी आरोपितों ने उसके साथ मारपीट की। शोर सुनकर आसपास के लोग जुटने लगे, जिसके बाद आरोपित मौके से फरार हो गए।
पुलिस ने मामले में मोहल्ला खाईडोरा थाना कोतवाली नगर आदिल अहमद, थाना खैर के ग्राम नगोला का होटल संचालक वीरू निवासी नगौला (खैर), नई बस्ती थाना टीपी नगर जिला मेरठ हाल निवासी थाना नंदगाम जनपद गाजियाबाद लक्ष्मी, सिंधौली गांधीपार्क थाना निवासी प्रमोद प्रधान, नगला पटेल (अकराबाद) निवासी लवकुश ठाकुर को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।