अलीगढ़ में झूठी शान में पिता ने की बेटी की हत्या, आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
अलीगढ़ के खैर कोतवाली क्षेत्र में झूठी शान के लिए एक पिता ने अपनी 19 वर्षीय बेटी की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पिता पूरन सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज ...और पढ़ें
-1779301847269_m.webp)
आरोपित पिता पूरन सिंह।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संवाद सूत्र, खैर (अलीगढ़)। क्षेत्र के गांव जरारा में 19 वर्षीय युवती की हत्या उसके पिता ने झूठी शान के चलते की थी। वह प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी थी। इससे घर में विवाद होने लगा। गुस्से में युवती ने तेजाब पी लिया। मगर पिता का कलेजा पत्थर का हो गया। तबीयत बिगड़ने पर वह बेटी को अस्पताल नहीं ले गया।
आक्रोश में आग बबुला हुए पिता ने गला दबाकर मार डाला। इस बीच पत्नी व दो बेटे कुछ बोल न सके। पिता ने बेटी का शव पीठ पर बांधा और फावड़ा लेकर बाइक से खेत पर पहुंच गया। रातभर पांच फीट गहरा गड्ढा खोदा, जिसमें बेटी का शव दफनाकर अगले दिन घर आया।
बेटी की हत्या से बिलबिलाई मां मामले को अधिक दबा न सकी। पूरा घटनाक्रम पुलिस को बता डाला। जिसके तत्काल बाद मंगलवार की रात पुलिस को गड्ढा खोद शव बाहर निकाल लिया और आरोपित को गिरफ्तार कर लिया, जिसे बुधवार को जेल भेज दिया गया है। इससे पहले पूरा घटनाक्रम आरोपित ने पुलिस को बताया है।
गांव जरारा का पूरन सिंह मजदूरी करता था। तीन संतानों दो बेटे हैं। बड़ी बेटी शिवानी और पड़ोसी युवक से कई वर्ष से प्रेम संबंध थे। इसकी जानकारी कई महीने पहले स्वजन को हो गई। पिता विरोध करने लगे। समझाने पर बेटी मानी नहीं। अब बात मोहल्ले में फैलने लगी थी। इसके चलते घर में विवाद होने लगा।
खबरें और भी
पिछले सात-आठ दिनों से बेटी व पिता में विवाद अधिक होने लगा। शिवानी प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी थी। कुछ दिन से उसने खाना छोड़ दिया था। रविवार को भी विवाद हुआ। दिनभर तनाव में रही और रात शिवानी ने तेजाब पी लिया। इससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। पिता पूरन, भाई समीर व सागर और मां राजकुमारी वहीं थीं। पूरन गुस्से में आग बबूला था। उसके सामने कोई बोल नहीं पाया।
उसने बेटी को अस्पताल ले जाने की बजाय गला दबा दिया। तब छोड़ा जब बेटी की जान चली गई। इसके बाद उसके शव को घर से करीब एक किलोमीटर दूर टप्पल के रहने वाले रामकौर के खेत पर ले गया। यह खेत पहले पूरन के चाचा का था। पिछले वर्ष ही रामकौर को बेचा गया था। यहां शव दफनाने के बाद पूरन सोमवार की सुबह घर आ गया और बेटी को ढूंढने का नाटक करता रहा। पुलिस को गुमशुदगी की सूचना दे दी।
उस दिन तो उसके बेटे व पत्नी चुप रहे। मगर मंगलवार की पत्नी राजकुमारी का धैर्य जवाब दे गया। उसने समाज और लोकलाज की परवाह न करते हुए न्याय का रास्ता चुना और कोतवाली पहुंच गई। बेटी की हत्या की जानकारी के साथ पति के खिलाफ तहरीर भी दी। पुलिस ने पूरन को घर से पकड़ लिया। उसे थाने लाया गया।
कड़ाई से पूछताछ की गई तो उसने अपने जुर्म कबूल लिया। सामाजिक बदनामी से बचने के लिए हत्या करना बताया। साथ ही बेटी के प्रेम संबंध के अलावा पूरा घटनाक्रम बताया। पुलिस ने खेत पर जाकर शव निकाला।
बुधवार को शिवानी का गांव के ही श्मशान स्थल पर अंतिम संस्कार किया गया। मुखाग्नि उसके छोटे भाई समीर ने दी। इंस्पेक्टर संजीव कुमार ने बताया कि शिवानी की मां राजकुमारी की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत किया गया है। आरोपित को कोर्ट में पेश कर जेल भेजा गया है।
घर पर लगी भीड़, जिसने सुना हैरान रह गया
हत्या करने के एक दिन बाद पूरन को लगा कि किसी को कुछ पता नहीं चला है। जबकि उसकी पत्नी राजकुमारी परेशान थी। वह मंगलवार की शाम चुपचाप थाने पहुंच गई। तहरीर लिख कर ले गई थी। उसकी शिकायत पर पुलिस उसके घर गई और पूरन को पकड़ लिया।
इस दौरान लोगों की भीड़ लग गई। पूरन को थाने लाया गया। पहले तो वह गुमराह करने लगा। उसके गोलमोल जवाब के चलते पुलिस को शक हो गया। सख्ती की तो उसने अपना जुर्म कबूल लिया। पूरी घटना बताने के साथ शव दफनाने की भी जानकारी दी। इससे क्षेत्र में खलबली मच गई। जिसमें भी सुना हैरान रह गया।
आरोपित ने खोला रा
मामले की जानकारी होने पर देर रात एसएसपी नीरज जादौन थाने पहुंच गए। उन्होंने घटना स्थल का मुआयना किया। कड़ाई से पूछताछ करने के बाद आरोपित पूरन सिंह ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। बेटी के प्रेम संबंध बताया।
उसने बताया कि बेटी के तेजाब पी लिया था। डर था कि बेटी अपने प्रेमी के साथ भाग जाएगी या आत्महत्या कर लेगी। इससे उसकी बदनामी होगी। इसलिए उसे मार डाला।
यह भी पढ़ें- मुरादाबाद में रील बनाते समय रामगंगा में डूबा युवक, बचाने गए दोस्त की हुई मौत