Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Manmohan Singh: जब दरवाजा खोलकर पीछे खड़े हो गए थे मनमोहन सिंह, देखकर सभी हो गए थे हैरान

    Updated: Fri, 27 Dec 2024 08:29 AM (IST)

    Manmohan Singh पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया। पूर्व सांसद डॉ. रामशंकर कठेरिया ने कहा क‍ि प्रधानमंत्री मनमोहन सि ...और पढ़ें

    संसद भवन में जब मनमोहन सिंह से सांसद के नेतृत्व में उद्यमियों का प्रतिनिधिमंडल मिला था। सौजन्य- संदीप अरोड़ा
    संसद भवन में जब मनमोहन सिंह से सांसद के नेतृत्व में उद्यमियों का प्रतिनिधिमंडल मिला था। सौजन्य- संदीप अरोड़ा

    HighLights

    1. सितंबर, 2013 में मिला था शहर के उद्यमियों का प्रतिनिधिमंडल
    2. रामशंकर कठेरिया के नेतृत्व में संसद भवन में हुई थी मुलाकात

    जागरण संवाददाता, आगरा। सितंबर, 2013 को तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से मुलाकात को आगरा के सांसद डॉ. रामशंकर कठेरिया के नेतृत्व में शहर के आधा दर्जन से अधिक उद्यमी और पर्यटन कारोबारी संसद भवन पहुंचे थे। प्रधानमंत्री कक्ष में पहुंचे तो देखा कि सामने कुर्सी खाली है। उन्‍हें लगा कि प्रधानमंत्री अभी थोड़ी देर में आ रहे होंगे, लेकिन पीछे मुड़कर देखा तो वह दरवाजा पकड़े हुए खड़े थे। उनकी सादगी और सज्जनता को देखकर सभी हैरान रह गए थे।

    आगरा टूरिज्म डवलपमेंट फाउंडेशन के अध्यक्ष संदीप अरोड़ा ने दैनिक जागरण को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मनमोहन सिंह ने स्वयं गेट खोलकर प्रतिनिधिमंडल में शामिल सदस्यों का स्वागत किया था। सभी को बैठाने के बाद ही वह कुर्सी पर बैठे थे। उन्होंने पूरे धैर्य के साथ सभी की बात सुनी थी और आश्वस्त किया था। प्रतिनिधिमंडल में पूरन डावर, वाईके गुप्ता, राकेश गर्ग, केसी जैन, प्रहलाद अग्रवाल आदि शामिल थे।

    पूर्व सांसद ने कहा- उन्‍होंने धैर्य के साथ सुनी थी पूरी बात

    पूर्व सांसद डॉ. रामशंकर कठेरिया ने कहा क‍ि प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से सांसद के रूप में आगरा के विकास से जुड़े मुद्दों को लेकर व्यापारियों व उद्यमियों के साथ कई बार मिलना हुआ। वह कम बोले थे, लेकिन धैर्य के साथ पूरी बात सुनते थे। यह उनकी महानता थी। महान आत्मा को श्रद्धा-सुमन अर्पित करता हूं।

    'उनके योगदान को भुला नहीं सकते'

    उप्र लघु उद्योग निगम के अध्‍यक्ष राकेश गर्ग ने कहा क‍ि मनमोहन सिंह से दो बार मिलने का सौभाग्य मिला। शहर की समस्याओं को उनके समक्ष रखा था। धैर्यपूर्वक बात सुनते हुए समस्या के समाधान को प्रयास करने की बात उन्होंने कही थी। रिजर्व बैंक के गवर्नर और अर्थशास्त्री के रूप में उनके योगदान को नहीं भुला सकते हैं।

    खबरें और भी

    मनमोहन स‍िंह का न‍िधन

    पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का 92 वर्ष की आयु में दिल्ली एम्‍स में निधन हो गया। गुरुवार की शाम तबीयत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर दुख जताते हुए शोक प्रकट किया है। राज्यपाल ने शोक संदेश में कहा कि मनमोहन सिंह जी का निधन राजनीति के क्षेत्र में एक बड़ी क्षति है। उन्होंने ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

    सीएम योगी ने जताया दुख

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, पूर्व प्रधानमंत्री एवं प्रख्यात अर्थशास्त्री डा. मनमोहन सिंह का निधन अत्यंत दुखद एवं भारतीय राजनीति की अपूरणीय क्षति है। वित्त मंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में उन्होंने देश की शासन व्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया है। उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि! प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को सद्गति एवं उनके शोकाकुल परिजनों व समर्थकों को यह अथाह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

    यह भी पढ़ें: मनमोहन सिंह के निधन पर सीएम योगी ने दी प्रतिक्रिया, अखिलेश और मायावती ने जताया दुख, बोलीं- वे नेक इंसान थे

    यह भी पढ़ें: Manmohan Singh: पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह से जुड़ी हैं यादें… क्या कहते हैं आर्थिक क्षेत्र से जुड़े लोग?