Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    ब्रज क्षेत्र में आंधी-बारिश का कहर: सात घायल, एक की मौत; सैकड़ों गांवों में बिजली गुल

    Updated: Sat, 04 Apr 2026 07:06 AM (IST)

    UP Weather Today: शुक्रवार रात ब्रज क्षेत्र में तेज आंधी, भारी वर्षा और ओलावृष्टि हुई। फतेहपुर सीकरी में चार मकानों की छतें गिरने से सात लोग घायल हो ग ...और पढ़ें

    सांकेतिक तस्वीर।

    सांकेतिक तस्वीर।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण टीम, आगरा। दिन भर तेज धूप के बाद शुक्रवार रात नौ बजे तेज आंधी के साथ ब्रज क्षेत्र के कुछ हिस्सों में भारी वर्षा और ओलावृष्टि हुई। फतेहपुर सीकरी में आंधी से चार मकानों की छत और एक दीवार गिर गई। मलबे में दबने से सात लोग घायल हो गए।

    आंधी के कारण एक कार डिवाइडर पर चढ़ने से पलट गई। वर्षा और ओलावृष्टि से खेतों में पककर तैयार खड़ी गेहूं फसल को नुकसान पहुंचा है।

    जिले में तेज हवा के साथ करीब 40 मिनट तक झमाझम बारिश हुई। वहीं, मथुरा में बारिश के साथ ओले भी गिरे। 30 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से आई आंधी से कई स्थान पर बिजली के खंभे गिर गए।

    बारिश के कारण कई पेड़ टूटकर गिरे

    सुरीर कस्बे में टूटे खंभे के तारों में बह रहे करंट की चपेट में आने से बिजली मिस्त्री की मृत्यु हो गई। शुक्रवार को मौसम में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला। दिन में पारा 34 डिग्री सेल्सियस से भी ऊपर पहुंच गया। रात साढ़े आठ बजे 30 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार के साथ आई आंधी के साथ ही तेज बारिश होने लगी। बिजली और गरज के साथ कुछ स्थानों पर ओले भी गिरे। आंधी में बिजली के खंभे और कई जगह पेड़ टूटकर गिर गए। इससे आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद के कुछ क्षेत्र में बिजली आपूर्ति प्रभावित रही।

    ole agra

    बारिश के साथ गिरे ओले। जागरण

    आगरा के फतेहपुर सीकरी में चार मकानों की छत और एक दीवार गिरी

    आगरा के फतेहपुर सीकरी में चार मकान की छत और एक दीवार गिर गई। इनमें दबने से महिला समेत सात लोग घायल हो गए। शहर के सेंट कानरेड इंटर कालेज के सामने आंधी में दिखाई न देने से कार डिवाइडर पर चढ़कर पलट गई। एयर बैग खुलने से चालक की जान बच गई।

    खबरें और भी

    मथुरा में बिजली का खंभा गिरा, करंट से मिस्त्री की मौत

    मथुरा में नौहझील-मांट मार्ग पर गांव परसोती गढ़ी के समीप वर्षा के दौरान बिजली का खंभा गिर गया। तारों में दौड़ रहे करंट की चपेट में आने से सुरीर निवासी बिजली मिस्त्री पंकज शर्मा की मृत्यु हो गई। वह काम करके टैटीगांव की ओर बाइक से घर लौट रहे थे। परसोती गढ़ी में ही बिजली गिरने से बेनीराम तोमर की तीन बीघा फसल जलकर नष्ट हो गई।

    बिजली गिरने से तीन दर्जन से अधिक मकानों में दरारें

    सुरीर कलां में बिजली गिरने से चंद्रपाल नाई के मकान में दरारें पड़ गईं। तीन दर्जन से अधिक स्थानों पर बिजली के खंभे टूटे हैं। 200 गांवों की बिजली गुल हो गई। फिरोजाबाद में भी आधा घंटा तेज आंधी और पानी से भारी नुकसान हुआ है। एक दर्जन गांवों की बिजली गुल हो गई। कई क्षेत्रों में पेड़ टूटकर गिर गए।

    यह भी पढ़ें- Uttarakhand Weather Today: मौसम का मिजाज बदला, सात जिलों में ओलावृष्टि और अंधड़ का ऑरेंज अलर्ट

    यह भी पढ़ें- यूपी में मौसम का कहर: बिजली गिरने से 7 की मौत, ओलावृष्टि से फसलों को भारी नुकसान